फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Fake engine and chassis number, arrested on 1000 stolen bike, arrested in bharatpur

चुटकियों में बदले 1000 बाइकों के चैसिस नंबर, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 May 2017 03:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 25 May 2017 03:24 PM IST
विज्ञापन
Fake engine and chassis number, arrested on 1000 stolen bike, arrested in bharatpur
bike chori - फोटो : Demo pic
भरतपुर के थाना सीकरी पुलिस ने एक ऐसे शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जो लगभग एक हजार चोरी की मोटरसाइकिलों पर असली इंजन व चैसिस नंबर हटाकर फर्जी इंजन व चैसिस नम्बर गोद देता था। इसके बाद चोर गिरोह औने—पौने दामों में इस बाइक को बेच देते थे।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक भरतपुर अनिल कुमार टांक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जाहुल मेव निवासी गांव उड़की निर्भय, सीकरी का रहने वाला है। जिले में वारंटी व स्थाई वारंटी, फरार, भगौड़े आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए चलाये जा रहे अभियान के दौरान बुधवार को सीकरी थाने के एएसआई भूरीसिंह को पता चला कि वारंटी जाहुल द्वारा अपने घर में एक मोटर साईकिल खोलकर उस पर लिखे असली इंजन व चैचिस नम्बरों को मिटा कर नए फर्जी नम्बर गोद रहा था।
विज्ञापन


 इस पर पुलिस ने जाहुल को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने फर्जी नंबर लिखने की बात स्वीकारी और कहा कि जिस बाइक को वह खोल रहा था। उसे सीतो गुर्जर निवासी अढावली थाना खोह नम्बर गुदवाने के लिए छोड़कर गया था तथा आजाद मोटर्स का एक डिलीवरी चालान देकर गया है। उसमें लिखे नंबरों को ही वह बाइक पर गोद रहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी अनिल टांक के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने चोरी की करीब 1000 मोटर साईकिलों पर इसी तरह फर्जी नम्बर गोदना बताया है। आरोपी मेवात क्षेत्र का वाहन चोर गैंग का सक्रिय सदस्य है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed