{"_id":"5a1027004f1c1bf3538be1d0","slug":"drunk-school-teacher-reached-school-in-sikar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टल्ली होकर स्कूल पहुंचे 'गुरुजी', गाड़ी में मिला ये सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टल्ली होकर स्कूल पहुंचे 'गुरुजी', गाड़ी में मिला ये सामान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 18 Nov 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सरकारी स्कूल में आज सुबह हंगामा हो गया। एक शिक्षक शराब पीकर पहुंच गया। बच्चों ने हंगामा किया और परिजनों को बताया। मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंच गया।
मामला सीकर जिले के पलसाना कस्बे का है। यहां के ढाणी टीबा कवर में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षक ने गरिमा को तार-तार कर दिया। यहां एक अध्यापक शराब के नशे में विद्यालय पहुंच गया। अध्यापक का नाम नंदकिशोर है। अपने अध्यापक को नशे में देख स्कूल के छात्र-छात्राओं ने इसकी शिकायत परिजनों से की। इसके बाद वे भी विद्यालय पहुंच गए। जब परिजनों ने अध्यापक नंदकिशोर की गाड़ी तलाश की तो उसमें से शराब, नमकीन और पकौड़े भी बरामद किए गए।
इसके बाद तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मामले में बाद में आरोपी शिक्षक को एपीओ कर दिया गया।

पिस्टल से धमकाया था
छात्र-छात्राओं ने बताया कि अध्यापक नंदकिशोर तीन दिन पहले भी शराब पीकर और साथ में पिस्टल लेकर विद्यालय आए थे। उस दिन उन्होंने हमें धमकाया, पिस्टल दिखाई और चलाने की बात कही।
उधर, आज स्कूल में हंगामे के बाद ग्रामीणों ने इसकी शिकायत ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को की। जिसके बाद आदेश पर उनके प्रतिनिधि हमीर सिंह विद्यालय पहुंचे और सारी घटना की जानकारी ली। मामले में कार्रवाई करते हुए अध्यापक नंदकिशोर को एपीओ कर दिया गया। वहीं शिक्षा विभाग ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।