{"_id":"5981887d4f1c1bf1498b4738","slug":"death-of-a-person-drowning-in-ramsarover-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामसरोवर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामसरोवर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 02 Aug 2017 01:49 PM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : amarujala
जन-जन की आस्था के प्रतीक बाबा रामदेव की समाधि स्थल रामदेवरा के रामसरोवर तालाब में आज सवेरे डूबने से एक जातरू की मृत्यु हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। मृतक के शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार जैसलमेर जिले में बाबा रामदेव द्वारा खुदवाए गए चमत्कारी रामसरोवर तालाब में मूसलाधार बारिश के चलते पानी की जबरदस्त आवक हुई है। इसी रामसरोवर तालाब में आज सवेरे एक जातरू का शव नजर आया। सूचना मिलते ही पुलिस मौका स्थल पर पहुंची तथा कस्बेवासियों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस लगातार शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।