{"_id":"5a0bf88c4f1c1b71548bd0d0","slug":"death-of-a-child-by-falling-into-borwell-in-sawai-madhopur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बोरवेल में गिरा मासूम, 30 फीट पर जाकर अटका, 12 घंटे बाद निकाला तो...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोरवेल में गिरा मासूम, 30 फीट पर जाकर अटका, 12 घंटे बाद निकाला तो...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 15 Nov 2017 02:04 PM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : File photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के पास खेलते-खेलते बोरवेल में गिरा मासूम करीब 30 फीट की गहराई में जाकर अटक गया। करीब 12 घंटे दिनरात चली खुदाई के बाद आज मासूम बालक को बाहर निकाला, तो परिजनों की उम्मीदें जागीं। लेकिन एक बार फिर खुला बोरवेल एक मासूम की जिंदगी पर भारी पड़ गया। जब परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, तब तक उसकी धड़कनें बंद हो गई थीं।
यह मामला है राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले का। यहां के मलारना डूंगर थाना इलाके के पनियाला गांव में रहने वाला मंगलवार को 5 साल का अमन घर के समीप खुले बोरवेल के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह बोरवेल के नजदीक पहुंच गया और वहां खुले बोरवेल में गिर गया।
परिजनों ने अमन को गायब देखा तब उसे तलाश करना शुरु किया। इसी बीच अमन के बोरवेल के गिरने का पता चलने से कोहराम मच गया। हादसे की सूचना मिलने पर एसडीएम ब्रजेन्द्र मीणा, डीएसपी ग्रामीण सम्पत सिंह व मलारना डूंगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

रातभर इस तरह चला रेस्क्यू अॉपरेशन
child_death
- फोटो : Demo pic
घटना का पता चलते ही एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया और फिर रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू किया गया। चार जेसीबी मशीनों को खुदाई में लगाया गया। इस बीच चिकित्सकों की टीम मौके पर मौजूद रही और पाइप के सहारे आॅक्सीजन भी बोलवेल में पहुंचाई गई।
रातभर चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अमन के करीब 30 फुट गहराई पर अटकने का पता चला। करीब 12 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे आज बोरवेल से निकाल लिया गया। इसके बाद तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
इससे अमन के परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों में शोक व्याप्त हो गया। इससे पहले रेस्क्यू आॅपरेशन के दौरान गांव वाले भी रातभर माैके पर जुटे रहे और अमन के सकुशल बाहर निकलने की दुआएं करते रहे।