{"_id":"5a0e8b804f1c1b78548bd90b","slug":"deadliest-attack-on-b-ed-college-owner-after-he-filed-rti-against-the-scam-in-alwar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़े को लेकर आरटीआई लगाई तो बीएड कॉलेज संचालक का ये किया हाल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जीवाड़े को लेकर आरटीआई लगाई तो बीएड कॉलेज संचालक का ये किया हाल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:10 PM IST
विज्ञापन
जानलेवा हमले में घायल बीएड कॉलेज संचालक विवेक गुप्ता
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर के सदर थाना पुलिस अंतर्गत डेहरा गांव के पास आज एक बीएड कॉलेज संचालक पर बाइकसवार तीन युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया।
इस हमले में हमलावरों ने कॉलेज संचालक के पुत्र के दोनों हाथ पैर तोड़ दिए जिसे गंभीर अवस्था में राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय के ट्रोमा वार्ड में भर्ती कराया गया है। अलवर के चांदोली गांव स्थित ओमकार बीएड कॉलेज के मालिक राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के पुत्र विवेक गुप्ता रोज की तरह आज दोपहर साढ़े तीन बजे कॉलेज से अपने घर अलवर आ रहे थे रास्ते में डेहरा के पास मोड़ पर एक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने विवेक गुप्ता पर जानलेवा हमला कर दिया और लोहे की रॉड से मारपीट कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।
गंभीर अवस्था में उसे अलवर के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है । विवेक गुप्ता के दोनों हाथ पैरों में फैक्चर आया है।

स्कूल संचालक पर हमले का आरोप
डेमो इमेज
राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि यह हमला एक स्कूल संचालक रामजीवन कुशवाहा एवं जीआर अरोड़ा के लोगों ने किया है । राजेन्द्र गुप्ता का इन दोनों लोगों से लेनदेन का विवाद चल रहा है । राजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया कि उन्होनें रामजीवन कुशवाहा और जीआर चोपड़ा द्वारा किए गए फर्जीवाड़े को लेकर दोनों के खिलाफ कई आरटीआई लगा रखी है जिससे यह लोग परेशान थे।
उन्होंने बताया कि मारपीट के दौरान लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। इस मारपीट की घटना की रिपोर्ट सदर थाने को दे दी गई है। बताया गया है कि इससे पहले भी वर्ष 2016 में यह लोग राजेंद्र गुप्ता पर भी जानलेवा हमला कर चुके हैं।