{"_id":"5a0ee4344f1c1bd9798bd13b","slug":"dalit-girl-raped-by-tantrik-in-ajmer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पेट दर्द होने पर तांत्रिक के पास ले गए, फिर युवती के साथ हुआ ये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट दर्द होने पर तांत्रिक के पास ले गए, फिर युवती के साथ हुआ ये
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 17 Nov 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंत्र-मंत्र की आड़ में युवती के साथ शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने इसके बाद सखी वन स्टोप सेंटर के जरिए आदर्श नगर थाना पुलिस को शिकायत दी। अब पीड़िता का आरोप है कि पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बजाय राजीनामा करवाने का दबाव बना रही है।
मामला राजस्थान के अजमेर जिले का है। महिला अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर की इंचार्ज दुर्गा माहिच ने बताया कि केकड़ी निवासी 19 वर्षीय दलित युवती को तीन साल पहले सिर व पेट दर्द की शिकायत थी। उसके बाद परिजन उसे आदर्श नगर स्थित कथित तांत्रिक रविन्द्र प्रताप उर्फ चिंटा के पास लेकर गए। यहां पर तंत्र-मंत्र से उसकी हालत और बिगड़ने लगी तो तांत्रिक चिंटा ने पूरे कपड़े उतारकर इलाज की बात कही। इस बहाने से कथित तांत्रिक ने युवती का शारीरिक शोषण किया। इसके बाद पीड़ित युवती इसी माह सखी वन स्टॉप सेंटर पहुंची और अपनी आपबीती बताई।

पीड़िता ने लगाया ये आरोप
demo pic
सखी वन स्टॉप सेंटर की इंचार्ज माहिच ने बताया कि इसके बाद कई दिनों तक चिंटा ने पीड़िता को अपने घर में रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत जब पीड़िता ने सेंटर पर की तो उन्होंने आदर्श नगर थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए कहा था। पीड़िता का आरोप है कि आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप ये भी है कि आरोपी ने पुलिस से सांठ-गांठ कर ली है और अब वह खुले आम धमकियां दे रहा है। वहीं पुलिस भी राजीनामा करने का दबाव बना रही है।