{"_id":"5a0988cd4f1c1bec538bccd1","slug":"cracking-the-admission-in-the-institute-in-mba-wanted-accused-arrest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MBA इंस्टीट्यूट्स में एडमिशन के नाम ठगी, पैरोल से फरार हुआ आरोपी अरेस्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
MBA इंस्टीट्यूट्स में एडमिशन के नाम ठगी, पैरोल से फरार हुआ आरोपी अरेस्ट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 13 Nov 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के नामी एमबीए संस्थानों में एडमिशन करवाने का झांसा देकर लोगों से करोडों रुपए की ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब सात साल पहले पैरोल लेकर फरार हो गया था।
यह कार्रवाई राजधानी जयपुर के ज्योति नगर थाना पुलिस ने की है। डीसीपी योगेश दाधीच ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शशि शेखर उर्फ चन्द्र शेखर उम्र 42 साल निवासी गांव खैरा पोस्ट रोनिया थाना महाकार जिला गया, बिहार का है। वह फ्लैट नंबर 402, बृज सरोजनी अपार्टमेन्ट, मीठापुर बस स्टैंड रोड थाना जक्कनपुर पटना, बिहार में रह रहा है।
उसके खिलाफ वर्ष 2009 में के विरूद्ध थाना ज्योतिनगर में अभियोग संख्या 198/2009, 200/2009, 204/2009, 205/2009, 206/2009 व 215/2009 धारा 420,468 व 120 बी आईपीसी कुल 6 मुकदमे दर्ज हुए थे। जिनमें उसे गिरफ्तार किया गया था। वह कोर्ट से पैरोल लेकर जेल से बाहर आया था। इसके बाद लगभग 7 वर्षों से फरार चल रहा था। इस पर कोर्ट ने स्टैंडिंग वारंट जारी किए थे।

मुम्बई, दिल्ली, पटना व भोपाल में भी अभियोग दर्ज
गिरफ्तार
- फोटो : FILE PHOTO
एडिशनल डीसीपी योगेश गोयल के मुताबिक थानाप्रभारी सुरेंद्र पंचोली के नेतृत्व में पुलिस टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर शंभूसिंह, कांस्टेबल हरिओम चौधरी व अन्य की टीम ने आरोपी की पटना, जहानाबाद, गया एवं दिल्ली में तलाश की गई। पटना पहुंची टीम को अभियुक्त के बारे में पता चला। उसकी निगरानी की गई तो भनक लगने पर शशिशेखर बार-बार अपनी जगह बदलता रहा।
तब पुलिस की एक टीम को दिल्ली एवं दूसरी को पटना में कैम्प करवाया गया। मुखबीर की सूचना और तकनीकी मदद से पुलिस ने अभियुक्त शशि शेखर उर्फ चन्द्र शेखर को कल दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध मुम्बई, दिल्ली, पटना व भोपाल में भी विभिन्न अभियोग दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।