फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Court's decision will be reinstated - Postmortem of Anandpal's body

कोर्ट का बड़ा फैसला— फिर से होगा आनंदपाल के शव का पोस्टमार्टम

Fri, 30 Jun 2017 12:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 30 Jun 2017 12:58 PM IST
विज्ञापन
Court's decision will be reinstated - Postmortem of Anandpal's body
Court - फोटो : Demo pic
एडीजे कोर्ट ने शुक्रवार को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए आनंदपाल के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करवाने के आदेश दिए। इस संबंध में निर्मल कंवर की ओर से उसके बेटे आनंदपाल के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करवाने की याचिका कोर्ट में दायर की थी। जानकारी के अनुसार रतनगढ़ के एडीजे कोर्ट ने एसपी चुरु को आदेश दिए कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के तहत ए श्रेणी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


आनंदपाल की मां की दोबारा पोस्टमार्टम की याचिका दायर करने के बाद इस प्रकरण में जिला न्यायाधीश के आदेश के बाद रतनगढ़ के एडीजे ने गुरुवार को विशेष सुनवाई की थी। सुनवाई के दौरान पुलिस की ओर से चूरू के लोक अभियोजक  गोपाल शर्मा और आनंदपाल की मां निर्मल कंवर की ओर से एडवोकेट कानसिंह राठौड़ व एडवोकेट गोवेर्धन सिंह ने अपना पक्ष रखा। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक राहुल बाहरठ अतिरिक्त, जिला क्लेक्टर राजपाल सिंह सहित पुलिस के आला अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


गुरुवार शाम को सुनवाई के बाद एडीजे कोर्ट ने शुक्रवार सुबह फिर से सुनवाई करने के आदेश दिए थे। इसके बाद आज शुक्रवार को फिर से सुनवाई शुरु हुई। तब कोर्ट ने सुप्रीमकोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार आनंदपाल के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करवाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

डीडवाना व लाडनू में 14 जुलाई तक के लिए धारा 144 लगाई गई है

Court's decision will be reinstated - Postmortem of Anandpal's body
आनंदपाल की लाश - फोटो : amar ujala
शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई शुरु होने से पहले ही कोर्ट के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं रतनगढ़ के अलावा नागौर के डीडवाना  व लाडनूं में भी प्रशासन ने धारा 144 लगा दी है। वहीं, रतनगढ़ में लगाई गई धारा 144 आगामी चार जुलाई तक प्रभावी रहेगी।

वहीं डीडवाना व लाडनू में 14 जुलाई तक के लिए धारा 144 लगाई गई है। वहीं इससे पूर्व बृहस्पतिवार को भी इन क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन हुए है। कई सामाजिक संगठन व आनंदपाल के परिजन ने एनकाउंटर की जांच सीबीआई से कराने की मांग  को लेकर अड़े हुए है।

वहीं, 24 जून की देर रात को चुरु जिले के मालासर में हुए आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम अगले दिन रतनगढ़ के सरकारी अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से करवाया था। लेकिन एनकाउंटर की सीबीआई जांच और दोबारा एम्स में शव के पोस्टमार्टम की मांग को लेकर परिजनों ने शव नहींं लिया था। तब से आनंदपाल का शव पिछले छह दिनों से रतनगढ़ अस्पताल के डीफ्रीज में रखा हुआ है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed