फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Court order to summon doctor to arrest warrant

अदालत ने मेडिकल ज्यूरिस्ट को गिरफ्तारी वारंट से तलब किया

Tue, 10 Oct 2017 08:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 10 Oct 2017 08:33 PM IST
विज्ञापन
 Court order to summon doctor to arrest warrant
court demo pic - फोटो : Demo pic
जयपुर की महिला उत्पीड़न एवं दहेज प्रकरण मामलों की विशेष अदालत क्रम-2 ने दहेज हत्या के मामले में गवाही के लिए बार-बार बुलाने के बावजूद पेश नहीं होने पर एसएमएस अस्पताल के मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉ. शांतिलाल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। 
विज्ञापन


अदालत ने जयपुर पुलिस कमिश्नर को आदेश दिए हैं कि वह चिकित्सक को गिरफ्तार कर 26 अक्टूबर को अदालत में पेश करें। मामले के अनुसार 23 अगस्त 2014 को विवाहिता शबाना को जलाकर मारने के मामले में अदालत में प्रकरण विचाराधीन है। जिसमें डॉ. शांतिलाल अभियोजन पक्ष के गवाह हैं।
विज्ञापन


शांतिलाल ने प्रकरण में इंजरी रिपोर्ट तैयार की थी। अदालत की ओर से गवाही के लिए कई बार बुलाने के बावजूद शांतिलाल अदालत में पेश नहीं हुए। इस पर अदालत ने उनके गिरफ्तारी वारंट जारी कर पुलिस आयुक्त को तामील कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed