फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   complete fixing in this T20 cricket league, the big expose on the BCCI complaint

इस T-20 में सब था फिक्स, BCCI के दखल के बाद यूं खुली पोल

Thu, 20 Jul 2017 08:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 20 Jul 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
complete fixing in this T20 cricket league,  the big expose on the BCCI complaint
cricket - फोटो : Demo pic
देश में क्रिकेट मैच का खुमार सिर चढ़कर बोलता है। क्रिकेट के साथ सट्टे जैसा अपराध भी साथ चलता है। लेकिन हैरत की बात यह है कि सट्टे की दीमक स्थानीय लीग मैचों तक पहुंच गई है। स्थानीय टी-20 मैचों में चल रहे सट्टे का आभास बीसीसीआई तक को हो गया और उसकी शिकायत पर ही एक बड़ा खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जयपुर में मानसरोवर स्थित केएल सैनी स्टेडियम में राजपूताना क्रिकेट लीग टी-20 मैच का आयोजन किया जा रहा है। ये निहायत की स्थानीय प्रतियोगिता है, लेकिन सटोरिए वॉकी टॉकी की मदद से मैच फिक्सिंग के लिए सट्टेबाजों के सम्पर्क में रहते थे। सटोरिए तय करते थे कि मैच कौन जीतेगा और कौन हारेगा। मैदान पर आयोजक, खिलाड़ी, अंपायर लगभग सभी सट्टेबाजी में शामिल पाए गए।
विज्ञापन


इस फिक्सिंग का खुलासा हुआ बीसीसीआई की एक शिकायत पर। इसके बाद जयपुर पुलिस ने गंभीरता से लिया और बीती देर रात को मानसरोवर में पुलिस की पांच टीमों ने चार-पांच होटलों पर छापेमारी कर 6 खिलाड़ियों सहित 14 फिक्सरों को गिरफ्तार कर लिया। इनसे 38 लाख 47 हजार रुपए, एक लैपटॉप, 18 मोबाइल फोन व दो वॉकी-टॉकी बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच टीमों में 70 पुलिसकर्मियों ने की होटलों में छापेमारी

complete fixing in this T20 cricket league,  the big expose on the BCCI complaint
क्रिकेट - फोटो : Cricket
यह कार्रवाई जयपुर कमिश्नरेट में डीसीपी क्राइम ​डॉक्टर विकास पाठक के निर्देशन में क्राइम ब्रांच और मानसरोवर थानाप्रभारी सुरेंद्र सिंह राणावत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की।

​इस लीग को लेकर बीसीसीआई ने आरसीए और जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में शिकायत दी थी। तब बुधवार रात को पुलिस ने मानसरोवर स्थित न्यू आतिश मार्केट और सी-स्कीम स्थित दो होटलों में छापेमारी की। प्रारंभिक जांच में करीब 60 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया था। वहीं 2 एंपायर भी इस मैच फिक्सिंग के खेल में शामिल हैं।

डीसीपी क्राइम विकास पाठक ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं, फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि इन खिलाड़ियों ने कितने रुपए किस आधार पर लिए थे।

दो आयोजकों व छह खिलाड़ियों समेत 14 गिरफ्तार

complete fixing in this T20 cricket league,  the big expose on the BCCI complaint
14 गिरफ्तार - फोटो : Vishnu Sharma
डीसीपी क्राइम डॉक्टर विकास पाठक के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में लीग के आयोजनकर्ता आरोपी वजीर अली खान निवासी भटिंडा, बहारे खां उर्फ डॉक्टर सोनी उर्फ सिद्धू सिंह गांव फतेहगढ़ साहिब, पंजाब का रहने वाला है।

इसके अलावा अमनदीप जाट निवासी पंजाब, जसविंदर निवासी चंडीगढ़, अमनदीप सिंह कपूर निवासी मुक्तसर पंजाब, गुरमीत सिंह उर्फ़ गुरप्रीत निवासी बठिंडा, जतिन उर्फ हनी निवासी भठिंडा, लवप्रीत उर्फ लाली निवासी मुक्तसर, पंजाब के रहने वाले है। ये छह आरोपी क्रिकेट टीम के प्लेयर्स है।

इसके अलावा अन्य आरोपी दिनेश तलवार उर्फ दक्ष निवासी फरीदाबाद हरियाणा, राजेश पारीक निवासी सिरसा हरियाणा, पवन कुमार निवासी बहादुरगढ़, जिला हरियाणा और इरफान खान निवासी बठिंडा पंजाब, कमल हीरानंदानी निवासी जोधपुर, मनोज सचदेवा निवासी जोधपुर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed