फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Clashes between RSS worker and police, that is case

नशे में आरएसएस कार्यकर्ताओं से उलझा पुलिसकर्मी, फिर हुआ ये

Fri, 16 Feb 2018 03:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 16 Feb 2018 03:03 PM IST
विज्ञापन
Clashes between RSS worker and police, that is case
शिकायत दर्ज करवाते कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala

नशे की हालत में पुलिस के एक जवान द्वारा आरएसएस कार्यकर्ताओं से बदसलूकी का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


दरअसल, राजस्थान के जैसलमेर में स्थित पोकरण शहर में आगामी 18 मार्च को हिन्दू महासंगम का आयोजन होगा। इसकी तैयारियों को लेकर बीती रात आरएसएस कार्यकर्ता आकर्षक सजावट कर रहे थे। तभी कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उनके द्वारा लगाई गई सजावट सामग्री को उतारकर फैंक दिया गया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने के बजाय उनसे ही बदसलूकी करना शुरू कर दिया।


हद तो तब हो गई जब नशे की हालत में एक पुलिस कांस्टेबल ने आरएसएस कार्यकर्ताओं के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इसके बाद कार्यकर्ता पुलिस कांस्टेबल को पोकरण पुलिस थाने लेकर आए और उसके खिलाफ रिपोर्ट दी। फिर यहां काफी हंगामा होने के बाद कांस्टेबल का नशे की हालत में मेडिकल कराया गया, तब जाकर मामला शांत हुआ। उधर, पुलिस अधिकारियों ने बदसलूकी करने के आरोप में पुलिसकर्मी सुमार खान को लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed