{"_id":"59245f5b4f1c1be43b535c41","slug":"cheating-for-army-recruitment-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में भर्ती का झांसा: 1.79 करोड़ के साथ चार आरोपी अरेस्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना में भर्ती का झांसा: 1.79 करोड़ के साथ चार आरोपी अरेस्ट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 24 May 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
सेना में भर्ती कराने का झांसा देने वाले आरोपी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से धोखाधड़ी करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी के पास से 1.79 करोड़ रुपए की राशि भी बरामद हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, एटीएस और मिलट्री इंटेलिजेंस लाईजनिग यूनिट जोधपुर को उदयपुर में आयोजित सेना भर्ती में अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूल कर भर्ती कराने वाले गिरोह की जानकारी मिली थी। इस पर टीम ने जयपुर और उदयपुर में मंगलवार को दबीश देकर अर्जुन सिंह, नंद सिंह, महेंद्र सिंह और सुनील व्यास को गिरफ्तार किया है।
एटीएस की उदयपुर चौकी द्वारा सेना में भर्ती कराने के नाम पर ढाई लाख रुपए में भर्ती की गारंटी देने वाले अर्जुन सिंह निवासी नोखा बीकानेर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अभ्यार्थियों के मूल दस्तावेज बरामद किए गए। अर्जुन सिंह की सूचना पर जयपुर के मुरलीपुरा निवासी नंद सिंह राठौड़ को हिरासत में लिया। नंद सिंह के घर की तलाशी में एक करोड़ 79 लाख रूपए नगद राशि व अभ्यार्थियों के मूल दस्तावेज में विभिन्न परीक्षाओं में बैठने का लेखा जोखा बरामद किया गया।
विज्ञापन
एक आरोपी सुनील व्यास निवासी एनसीसी डिफेंस एकेडमी बेनाड़ रेलवे स्टेशन, जयपुर से गिरफ्तार किया है। इसके पास से अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेज तथा शराब की कई बोतलें बरामद हुई है। एक अन्य संदिग्ध महेंद्र सिंह निवासी फांसी मुरलीपुरा जयपुर को हिरासत में लिया है। एटीएस और मिलट्री इंटेलिजेंस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।