{"_id":"5996a55f4f1c1b27218b498f","slug":"chain-snacher-gang-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस गैंग के निशाने पर होती है राह चलती लेडीज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इस गैंग के निशाने पर होती है राह चलती लेडीज
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 18 Aug 2017 02:42 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंग के सदस्य राह चलती महिलाओं का पीछा कर रैकी करते और फिर उन्हें टारगेट करते। जैसे ही मौका लगता ये उन्हें निशाना बनाते। यह गैंग कई राज्यों में वारदातों को अंजाम दे चुकी है।
अलवर पुलिस ने मोबाइल और चेन स्नेचिंग करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 4 कुख्यात बदमाशों को आज गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चार सोने की चेन, 6 मोबाइल फोन, 6 सिम कार्ड और देसी कट्टा बरामद किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में शामिल अलवर हरियाणा और दिल्ली क्षेत्र में यह गैंग दो दर्जन से अधिक वारदात को अंजाम दे चुकी है। गैंग के द्वारा अलवर में ही 9 वारदात करना कबूल किया गया है।
पुलिस के द्वारा गैंग के मुखिया साजिद, जावेद, राहुल और आजाद को गिरफ्तार कर लिया है जबकि गैंग का एक अन्य सदस्य अभी फरार है। गैंग के 5 सदस्यों के खिलाफ एनसीआर क्षेत्र में 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। यह गैंग पहले क्षेत्र में घूमती हुई महिलाओं को चिन्हित करती हैं और सुनसान क्षेत्र में टारगेट करने के बाद वारदात को अंजाम देते। इसके बाद चोरी किए माल को राहुल और आजाद ठिकाने लगाते हैं। पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस की टीम के सदस्यों को एक- एक हजार का इनाम देने की घोषणा की है।