{"_id":"59315b554f1c1b1e10bdbb27","slug":"chain-snacher-arrested-again-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन स्नेचिंग गिरोह के सरगना सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेन स्नेचिंग गिरोह के सरगना सहित तीन गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 02 Jun 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर की अलवर गेट थाना पुलिस ने शहर में पर्स लूटने वाले और चेन स्नेचर्स गिरोह के सरगना सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने डेढ दर्जन से अधिक वारदात कबूली हैं। अब पुलिस बरामदगी का प्रयास कर रही है।
अलवर गेट थानाधिकारी हरिपाल सिंह ने बताया कि शहर में बढ़ती वारदात को लेकर स्पेशल पुलिस की टीम ने मुखबिरों को अलर्ट कर आरोपितों को खंगालना शुरू किया। मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि भगवानगंज निवासी प्रवीण उर्फ खन्ना अपने साथियों के साथ रात के अंधेरे में वारदात को अंजाम देता है। सूचना की पुष्टि कर प्रवीण उर्फ खन्ना व उसके दो साथियों सुरेश सेजवानी और विक्रम राव को धर दबोचा। आरोपितों ने पिछले डेढ साल से इस जुर्म की दुनिया में कदम रखने और शहर में डेढ दर्जन से अधिक वारदात अंजाम देने की बात कही।
आरोपितों ने 4 चेन स्नेचिंग और 14 पर्स लूटने की बात कबूली है। थानाधिकारी हरिपाल सिंह ने बताया कि आरोपितों से लूटे गए माल के संबंध में पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि कोतवाली थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को भी तीन स्नेचर्स को पकड़ा था वह भी इसी गिरोह के सदस्य हैं।