{"_id":"593f93be1126f4ac698b4bd3","slug":"caught-by-opium-smuggler","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चारे का व्यापारी यूं कर रहा था अफीम की तस्करी, धरा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु चारे का व्यापारी यूं कर रहा था अफीम की तस्करी, धरा गया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:35 PM IST
विज्ञापन
अफीम तस्करों को पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर पुलिस ने मंगलवार को दो युवकों को एक किलो अफीम के साथ पकड़ा है। युवक अफीम को छुपाने के लिए पेट पर बांधकर ले जा रहे थे। युवक अफीम को चितौड़गढ़ से खरीद कर ला रहे थे। पूछताछ में सामने आया कि वे इसे उदयपुर में सप्लाई करने वाले थे।
जानकारी के मुताबिक शहर के देबार क्षेत्र के निकट मंगलवार को नाकाबंदी के दौरान पेट पर अफीम बांध कर अवैध परिवहन कर रहे युवक पुलिस की पकड़ में आ गए। उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर प्रशिक्षु आईपीएस दीपक यादव मय टीम ने देबारी के निकट नाकेबंदी कर एक्टिवा पर आते 3 युवकों को रोका। तलाशी लेने पर भीण्डर तहसील के वाना निवासी यशवंत पुत्र प्रभुलाल मेनारिया के पेट पर एक किलोग्राम अफीम की थैली बंधी हुई मिली।
उसके साथ ही खेड़ा वल्लभनगर निवासी प्रकाश पुत्र कमलाशंकर डांगी के पास आधा किलो डोडा-चूरा भी बरामद किया गया। तीसरा साथी अपचारी था, जिसे पुलिस ने दोनों आरोपियों के साथ हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अफीम चित्तौडगढ़ के निकुंभ से लाए थे और उदयपुर सप्लाई के लिए ले जा रहे थे। यशवंत मेनारिया की वाना में पशु आहार की दुकान है जबकि प्रकाश किराणा की दुकान चलाता है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी का मामला दर्ज किया।