{"_id":"5a49e78d4f1c1b86698c4d74","slug":"cabinet-ministers-car-damaged-by-a-drunker-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शराबी ने कार पर पत्थर फेंका, बाल-बाल बचे ये केबिनेट मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबी ने कार पर पत्थर फेंका, बाल-बाल बचे ये केबिनेट मंत्री
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 01 Jan 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
अरुण चतुर्वेदी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू ईयर के जश्न में पहुंचे केबिनेट मंत्री के साथ कुछ ऐसा हुआ कि एक बारगी तो सभी सकते में आ गए। एक शराबी ने मंत्री की कार पर पत्थर दे मारा।
घटना राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं आधिकारिकता मंत्री अरुण चतुर्वेदी के साथ कल देर रात राजधानी जयपुर में हुई। चतुर्वेदी देर रात विद्याधर नगर स्थित तुलसी नगर में न्यू ईयर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। वे अंदर कार्यक्रम में थे, तभी वहां हड़कम्प मच गया। बाहर खड़ी उनकी कार पर एक शराबी ने पत्थर दे मारा। वहां मौजूद लोगों ने उस शराबी को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी।

नशे में फेंक दिया गाड़ी पर पत्थर
टूटे शीशे
घटना की जानकारी मिलने पर मंत्री अरुण चतुर्वेदी भी कार्यक्रम छोड़कर बाहर आ गए। इसके बाद विद्याधर नगर थाना पुलिस को बुलाकर शराबी को पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने उसे शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी तुलसी नगर में रहता है और उसका नाम मोहनलाल बताया जा रहा है। शुक्र था कि मंत्री अरुण चतुर्वेदी कार से बाहर थे अगर वो कार में बैठे होते तो उन्हें गंभीर चोट लग सकती थी।