{"_id":"594399a54f1c1baa268b4955","slug":"burn-alive-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गुल होने पर चिमनी जलाना पड़ा भारी, झुलसने से बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली गुल होने पर चिमनी जलाना पड़ा भारी, झुलसने से बालक की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 16 Jun 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
अलवर के रामगढ़ थाना इलाके में बीती रात बिजली गुल होने पर चिमनी जलाना एक बच्चे को भारी पड़ गया। चिमनी के लौ बिस्तर पर गिरने से वह बुरी तरह आग से झुलस गया और उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, रामगढ़ थाना इलाके के गांव मानकी में बीती रात बिजली गुल हो गई। इसी दौरान उजाला करने के लिए गांव में ही रहने वाले फजलू खान ने चिमनी जलाई। चिमनी जलाने के बाद वह भी सो गया। कुछ देर बाद हवा के झोंखे के कारण चिमनी घर में ही सो रहे उसके 15 वर्षीय बेटे सहजन के बिस्तर पर गिर गई। इससे उसके बिस्तर में आग लग गई और वह बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे तुरंत अलवर के सामान्य चिकित्सालय में उपचार के लिए लेकर गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।