फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   bunty and bubly arrest in ajmer

'बंटी—बबली' के इस जोड़े ने की बिना पैसे दिए लाखों की खरीददारी...

Mon, 27 Mar 2017 09:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 27 Mar 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
bunty and bubly arrest in ajmer
पुलिस की गिरफ्त में सुदीप और अंजना - फोटो : amar ujala
ठगी के कई नित नए तरीके सामने आ रहे है। एक नया तरीका अजमेर में 'बंटी—बबली' ने अपनाया और बिना पैसे दिए लाखों की ज्वैलरी खरीद डाली। 
विज्ञापन


अजमेर पुलिस की गिरफ्त में आए सुदीप और अंजना से ठगी के इस तरीके का खुलासा हुआ। इन्होंने राजस्थान के बाहर मेरठ, हरिद्वार सहित कई शहरों में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस इनसे कड़ी पूछताछ कर रही है। अब तक 25 लाख से अधिक की वारदात करना कबूल किया है।

कोतवाली थानाधिकारी बीएल मीणा ने बताया कि दिल्ली निवासी सुदीप राज श्रीवास्तव और उसकी प्रेमिका अंजना तम्बोली ने गत 27 फरवरी को नया बाजार स्थित महाशक्ति ज्वैलर्स से दो लाख रुपए की ज्वैलरी खरीदी। उन्होंने इसका पेमेंट आॅनलाइन करने की बात कही। ज्वैलर्स ने इस पर रजामंदी जाहिर कर दी तो दोनों ने उसका अकाउंट नम्बर और फोन नम्बर लेकर उसके खाते में रुपए जमा होने का फर्जी मैसेज कर दिया। 
विज्ञापन


अगले दिन ज्वैलर ने अपने खाते में रकम जांची तो मैसेज फर्जी पाया। इस पर ज्वैलर ने थाने में रिपोर्ट दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपितों के मोबाइल नम्बर ट्रेस करवाकर पुलिस इन तक पहुंची। मीणा ने बताया कि सुदीप और अंजना लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं और ज्वैलर्स के सामने पति-पत्नी बनकर जाते हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बीस से पच्चीस लाख रुपए की वारदात करना कबूला है। इन्होंने दिल्ली, जयपुर, कोटा, किशनगढ़, हरिद्वार, मेरठ सहित अन्य स्थानों पर इन वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed