{"_id":"5961fcaa4f1c1b861a8b4721","slug":"bua-sold-her-nephew","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाह री बुआ ! भैया बड़ा ना भतीजा, सबसे बड़ा रुपैया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाह री बुआ ! भैया बड़ा ना भतीजा, सबसे बड़ा रुपैया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 09 Jul 2017 03:28 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'भैया बड़ा ना भतीजा, सबसे बड़ा रुपैया' है। कलयुगी बुआ ने चंद रुपयों के लालच में रिश्तों को शर्मसार करते हुए अपने ही भतीजे का सौदा कर दिया।
चौंकाने वाली यह घटना जयपुर के कानोता थाना क्षेत्र से जुड़ी है, जहां आदर्श नगर इलाके में रहने वाले लालचंद उर्फ पप्पू ने अपने एक साल के बेटे के अपहरण होने का मामला थाने में दर्ज कराया था। इसके बाद जांच में पता चला कि बच्चे का अपहरण नहीं हुआ था। उसकी बुआ मंजू ने उसे बिहार की रहने वाली पुष्पा नाम की महिला को 50 हजार रुपए के लालच में बेच दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपित बुआ मंजू को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, बच्चे को भी दस्तयाब कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपित मंजू ने कुछ महीने पहले ही पुष्पा को अनाथालय से बच्चा दिलवाने की बात कह रखी थी। इसी दौरान बीती 6 जुलाई को उसकी भाभी नीतू अपने बच्चे का लेकर आगरा रोड गई थी, जहां मंजू उसे मिली। मंजू ने भाभी नीतू को किसी काम से घर भेज दिया और बच्चा खुद के पास ले लिया। इसके बाद उसने बच्चे को पुष्पा को सौंप दिया और बच्चे के गायब होने की मनगढ़ंत कहानी भाई को बता दी। तब जाकर भाई ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मंजू की कहानी की पोल खुल गई।