फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJP leader slaps police constable, now fir registered

भाजपा नेता ने जड़ा कांस्टेबल को थप्पड़, पहले बवाल फिर मुकदमा 

Sun, 05 Nov 2017 08:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 05 Nov 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
 BJP leader slaps police constable, now fir registered
कांस्टेबल के थप्पड़ जड़ने से बवाल - फोटो : Amar Ujala
अजमेर के किशनगढ़ में जैन समाज के जुलूस में डयूटी कर रहे सिपाही को आज एक भाजपा नेता की कार को रोकना भारी पड़ गया। इससे गुस्साए एक स्थानीय भाजपा नेता ने सिपाही के थप्पड़ मार दी। इससे बवाल मच गया और पुलिसकर्मी नेता को पकड़कर ले गए।
विज्ञापन


कार्यकर्ता के पकड़े जाने की सूचना पर भाजपा के स्थानीय विधायक भागीरथ चौधरी भी सिपाही से समझाईश करने पहुंच गए। जानकारी के अनुसार जैन समाज के  जुलूस को देखते हुए अजमेर के मदनगंज थाने के कांस्टेबल विक्रम कुमार को टांक पेट्रोल पम्प पर व्यवस्था बनाने के लिए तैनात किया गया था।
विज्ञापन


यहां पर सिपाही विक्रम कुमार ने भाजपा के जिला महामंत्री समरथ सिंह की कार को जुलूस की भीड़ को देखते हुए रोक दिया। यह बात समरथ सिंह को नागवार गुजरी। समरथ सिंह ने रौब दिखाने लगा तब सिपाही विक्रम व समरथ सिंह के बीच कहासुनी हो गई। इससे गुस्साए समरथ सिंह ने विक्रम के थप्पड़ जड़ दिया। यही नहीं, विक्रम का आरोप है कि समरथ सिंह के दोनों बेटों ने भी उससे अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना सिपाही विक्रम सिंह ने थाने में दी और फिर समरथ सिंह व उसके बेटे शिवपाल और बलदेव के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed