{"_id":"598481f74f1c1bb9358b4574","slug":"bike-chor-arrested-in-sikar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौज-मस्ती के चक्कर में बने चोर, एक दर्जन बाइक बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौज-मस्ती के चक्कर में बने चोर, एक दर्जन बाइक बरामद
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 04 Aug 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने आज ऐसे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने अपनी मौज-मस्ती के चक्कर में चोरी करना सीख लिया। आरोपितों के कब्जे से एक दर्जन बाइक भी बरामद की गई है।
सीकर पुलिस उपाधीक्षक हवा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित मौज-मस्ती के लिए बाइक चोरी करते थे। पिछले दो महीने में तीनों ने 12 मोटरसाइकिल शहर कोतवाली इलाके से चोरी करना कबूल किया है। तीनों चोरों से चोरी की 12 मोटरसाइकिल जब्त की है। चोर गिरोह का मुख्य सरगना परडोली निवासी जेठू सिंह शेखावत है। दूसरा आरोपित भी परडोली का आशीष कुमावत और तीसरा साथी श्यामपुर का प्यारेलाल मेघवाल है। जेठू सिह और आशीष कुमावत पढ़ाई करते हैं। तीनों अपने शौक पूरे करने के लिए बाइक चोरी करते और पांच से आठ हजार में चोरी की बाइक बेच देते थे। पुलिस अब तीनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है।