{"_id":"5978752b4f1c1be7418b4655","slug":"big-and-the-children-were-robbed-by-bike-5-accused-caught-by-jaipur-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बड़े और बच्चे मिलकर करते थे ये घिनौना काम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़े और बच्चे मिलकर करते थे ये घिनौना काम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 26 Jul 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
गिरोह से जुड़े दो बदमाश
- फोटो : Vishnu Sharma
राहगीरों से सरेराह चेन, मोबाइल फोन और पर्स छीनने की वारदात करने वाले गिरोह का आज खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह से जुड़े दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, तीन बाल अपचारियों को निरुद्ध किया है।
हरमाड़ा थाना पुलिस ने बताया कि गिरोह के कब्जे से लूटे गए आठ मोबाइल फोन व दो मोटरसाइकिलें बरामद की है। इन मोटरसाइकिलों पर ही यह गिरोह वारदात करता है। डीसीपी पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि 22 वर्षीय गिरफ्तार आरोपी तरुण सैनी है। वह हरमाड़ा में कृष्णा नगर, बैनाड़ का रहने वाला है।
इसका दूसरा साथी 21 वर्षीय आरोपी सोनू वर्मा निवासी अंबेडकर नगर, शिवशक्ति विहार, बोयतावाला, थाना करधनी है। ये दोनों आरोपी अपने गिरोह में शामिल तीन बाल अपचारियों के साथ मिलकर हाईपावर बाइक पर राहगीरों से चेन स्नेचिंग, पर्स व मोबाइल लूट की वारदात करते है।

जरूरतों को पूरा करने के लिए करते थे लूट
demo pic
- फोटो : Demo pic
हरमाड़ा और करधनी थाने की संयुक्त स्पेशल टीम के कांस्टेबल प्रकाश व सुनील की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों सोनू वर्मा और तरुण सैनी को बालाजी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास पकड़ा। जबकि दूसरी बाइक पर तीनों बालअपचारी मौजूद थे। उनके कब्जे से आठ मोबाइल फोन व दो बाइक जब्त कर ली। गिरोह ने करधनी, मुरलीपुरा और हरमाड़ा में करीब एक दर्जन लूट की वारदात करना बताया है।
पूछताछ में यह भी सामने आया कि यह गिरोह सिर्फ अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए लूट की वारदात करता है। जब्त की गई मोटरसाइकिल नांगल सिरस, राजावास हरमाड़ा निवासी मनोज मीणा की है, जिसे इस गिरोह ने 11 मई को हरमाड़ा से चुराई थी। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उनसे और भी वारदात खुलने की संभावना है।