{"_id":"5920487c4f1c1bd710f22fdc","slug":"big-action-on-smugglers-caught-217-kg-doda","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 217 किलो डोडा पोस्त पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 217 किलो डोडा पोस्त पकड़ा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 20 May 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
बोरों में जब्त डोडा पोस्त के साथ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोधपुर के बिलाड़ा में पुलिस ने डोडा पोस्त तस्करों पर बड़ी सफलता हासिल की है। बिलाड़ा पुलिस ने डोडा पोस्त की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को एक स्कार्पियों में भरा करीब सवा दो क्विंटल डोडा पोस्त जब्त किया। पुलिस कार्रवाई के दौरान तस्कर मौके का फायदा उठाकर भाग छूटे।
बिलाड़ा थाने की ओर से बीती रात विष्णु की ढाणी के पास नाकेबंदी करवाई गई थी। नाकेबंदी के दौरान प्रशिक्षु आरपीएस विनोद कुमार ने एक स्कोर्पियो गाड़ी को आते देख रुकने का इशारा किया। पुलिस नाकेबंदी को देख चालक घबरा गया और गाड़ी को लेकर भाग निकला। स्कोर्पियो को भागता देख पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने गाड़ी का पीछा गया। कुछ दूर चलकर गाड़ी सवार उसे छोड़ कर भाग निकले। गाड़ी की जांच में पुलिस को 217 किलो यानी करीब सवा दो क्विंटल डोडा पोस्त मिला है।
पुलिस ने बोरों में भरा डोडा पोस्त जब्त कर लिया है। पुलिस ने स्कार्पियों में सवार भजनलाल पुत्र पूनाराम निवासी बिरानी और उसके एक साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस फरार तस्करों की तलाश करने में जुटी हैं।