फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Bar Council Jaipur did protest about controversial bill in rajasthan assembly

विवादित बिल: वकीलों ने किया काम ठप्प, लोगों को मिलीं तारीखें

Tue, 24 Oct 2017 12:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 24 Oct 2017 12:19 PM IST
विज्ञापन
Bar Council Jaipur did protest about controversial bill in rajasthan assembly
demo pic
राजस्थान सरकार के लोक सेवकों के बचाव में पेश किए गए बिल का विरोध प्रदेश में कई स्तर पर हो रहा है। वकीलों ने भी आज अपना विरोध दर्ज करवाया है।
विज्ञापन



वकीलों ने जहां निचली अदालत में काम नहीं किया, वहीं इसके बाद अब वे रैली की तैयारी भी कर रहे हैं। दरअसल वकीलों ने इस बिल के तहत किए जा रहे संशोधन के विरोध में एक दिन की हड़ताल पर जाने का निर्णय किया था।

बार काउंसिल राजस्थान ने आज  निचली अदालतों में केसों में पैरवी नहीं करने का फैसला लिया था। इसके चलते वकील आज कोर्ट में केसों में होने वाली सुनवाई में शामिल नहीं हुए। इससे एक तरफ जहां काम काज न के बराबर हुआ, वहीं लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अदालतों में सुनवाई नहीं होने से तारीखें पड़ने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

ये हुआ विधानसभा में

Bar Council Jaipur did protest about controversial bill in rajasthan assembly
राजस्थान विधानसभा
जानकारी के मुताबिक इसके बाद अब वकील सेशन कोर्ट से लेकर कलेक्ट्रेट तक रैली निकालेंगे और फिर वहां धरना देंगे। गौरतलब है कि जनप्रतिनिधियों और लोकसेवकों के खिलाफ शिकायत से पहले राज्य सरकार की मंजूरी लेने संबंधी बिल 'दंड विधियां (राजस्थान संशोधन) अध्यादेश, 2017'सोमवार को राजस्थान विधानसभा में पेश किया गया था।

लेकिन आज विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने बिल को लेकर वापस जोरदार हंगामा किया और वैल में आ गए। जिसके बाद सरकार का फ्लोर मैनेजमेंट गड़बड़ा गया और सदन की मंजूरी के बाद बिल को प्रवर समिति को सौंप दिया गया है। अब समिति बिल की कमी और खामियों पर चर्चा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed