फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   army Recruitment scam, Arrested Army officer sent to remand for 10 days in jaipur

सेना भर्ती मामला: गिरफ्तार आर्मी आॅफिसर कोर्ट में पेश, 10 दिन के रिमांड पर भेजा

Thu, 08 Jun 2017 06:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 08 Jun 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
army Recruitment  scam, Arrested Army officer sent to remand for 10 days in jaipur
arresting - फोटो : Demo pic
बेरोजगार युवकों को 100 प्रतिशत गारंटी के साथ सेना में भर्ती करवाने का आश्वासन देकर मोटी रकम वसूल करने के मामले में गिरोह का खुलासा होने के बाद एटीएस राजस्थान ने बुधवार रात को बड़ी कार्रवाई कर आर्मी के लेफ्टिनेंट कर्नल जगजीत पुरी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें गुरुवार को एटीएस की टीम ने सीजेएम कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी पुरी को कोर्ट ने 10 दिन के रिमांड  पर भेज दिया। 
विज्ञापन


एडीजी एटीएस उमेश मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार जगजीत पुरी से जब्त मोबाइल की एफएसएल जांच करवाई जाएगी। कॉल डिटेल के आधार पर अनुसंधान किया जाना बाकी है। ऐसे में कोर्ट ने दस दिन का रिमांड दे दिया। आरोपी जगजीत मूल रुप से उत्तरप्रदेश के रहने वाले है। यहां जोधपुर में सेना के मेडिकल कोर में तैनात है साथ ही वह जयपुर, जोधपुर, सीकर, अलवर, झुंझनू, सवाईमाधोपुर में हो रही सेना भर्तियों में मेडिकल बोर्ड के सदस्य है। इसके पहले आरोपी पुरी दिल्ली व बरेली में तैनात रह चुके है।
विज्ञापन


एडीजी उमेश मिश्रा के मुताबिक गिरोह के अन्य आरोपी जयपुर निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल जगजीत पुरी से सांठगांठ कर अभ्यर्थियों को मेडिकल में फिट करवाने का काम करते थे। इसकी एवज में पुरी को उनके हिस्से का कमीशन देते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएस एसपी विकास कुमार के निर्देशन में गठित टीम ने पिछले माह 23 मई को इस गिरोह का खुलासा किया था। इनमें जयपुर— जोधपुर से चार आरोपी अर्जुन सिंह निवासी नोखा, बीकानेर के अलावा मुरलीपुरा निवासी नंद सिंह राठौड़, बैनाड़ रोड निवासी महेन्द्र सिंह व सुनील व्यास को गिरफ्तार किया था। इनमें मुरलीपुरा निवासी आरोपी नंदसिंह राठौड़ के घर से 1.79 करोड़ रु. बरामद किए थे। 


एटीएस की जांच में सामने आया था कि गिरफ्तार सुनील व्यास और नंदसिंह ने जयपुर में आर्मी भर्ती के लिए ट्रेनिंग सेंटर खोल रखे थे। उनसे पूछताछ के दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल जगजीत पुरी की भूमिका सामने आई। तब बुधवार को पूछताछ के लिए जगजीत पुरी को जयपुर बुलाया। गिरोह से मिलीभगत कर रुपए लेने की बात सामने आई तब देर रात लेफ्टिनेंट कर्नल पुरी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed