फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Arms licenses, mastermind and two fellow arrested for making fakees from Nagaland

नागालैंड का फर्जी निवासी बन 500 राजस्थानियों ने बनवाए हथियार लाइसेंस

Sun, 22 Oct 2017 06:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 22 Oct 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
 Arms licenses, mastermind and two fellow arrested for making fakees from Nagaland
हथियार - फोटो : Demo pic
फर्जी दस्तावेजों से नागालैंड में हथियारों के लाइसेंस बनवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई कर गिरोह के मास्टरमाइंड और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


गिरोह का पर्दाफाश राजस्थान में उदयपुर पुलिस टीम ने किया। पुलिस ने आरोपियों से 11 अवैध हथियार और 110 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। एएसपी सुधीर जोशी ने बताया कि पिछले महीने हथियारों के फर्जी लाइसेंस बनाए जाने के संबंध में सूचना मिली थी। इस पर एसपी आरपी गोयल के निर्देशन पर तीन थानाधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीमों ने नागालैंड और राजस्थान में पड़ताल की। 
विज्ञापन


इस दौरान उदयपुर निवासी विजय चौबीसा से प्रारंभिक पूछताछ के दौरान इस मामले से जुड़े 11 लोगों को नामजद किया गया था। एसपी आरपी गोयल ने बताया कि इनमें मास्टर माइंड भंवरलाल शर्मा, धर्मवीर और अनंत कुमार का नाम सामने आया। पुख्ता सबूत मिलने पर इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें दो आरोपी शराब व्यवसायी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए बताया खुद को नागालैंड निवासी

 Arms licenses, mastermind and two fellow arrested for making fakees from Nagaland
अवैध हथियार - फोटो : SELF
आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि प्रदेश के अलग-अलग इलाकों के 500 से ज्यादा लोगों ने नागालैंड से फर्जी तरीके से लाइसेंस हथियार बनवाए थे। दरअसल राजस्थान में हथियार लाइसेंस के नियम कड़े है, ऐसे में हथियार के दम पर अपना रसूख दिखाने ​और शौक के लिए कई लोगों ने नागालैंड से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लाइसेंस बनवा लिया। लोगों ने खुद को नागालैंड का निवासी बताकर वहां से लाइसेंस बनवाया है।

इस काम के लिए धर्मवीर दलाल की भूमिका निभाता था। इसकी एवज में प्रत्येक व्यक्ति से तीन से पांच लाख रुपए वसूल किए गए है।  आरोपी मास्टर माइंड भंवरलाल शर्मा नागालैंड के दीमापुर जिले के जिलाधीश कार्यालय में मौजूद कुछ अधिकारी-कर्मचारियों से मिलीभगत कर फर्जी लाइसेंस बनवाकर यहां लोगों को मुहैया करवाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed