{"_id":"596f25364f1c1b54188b4b42","slug":"another-case-against-sp-leader-azam-khan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता आजम खान के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेता आजम खान के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 19 Jul 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
azam khan
- फोटो : File photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन आर्मी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के मामले में उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हुआ है।
यह मामला जयपुर के शास्त्रीनगर थाने में आर्मी से रिटायर संजय कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश शर्मा ने इस्तगासे के जरिए दर्ज कराया है। परिवादी का कहना है कि सपा नेता आजम खान के बयानों से भारतीय सेना की छवि को नुकसान हुआ है।
गौरतलब है कि पिछले माह आजम खान ने भारतीय सुरक्षा बलों पर महिलाओं से रेप करने का एक गंभीर आरोप लगाया था। इसके बाद बवाल मच गया था। बाद में, आजम खान के खिलाफ यूपी के रामपुर के सिविल लाइंस पुलिस थाने में मुकदमे दर्ज करवाए गए थे।

ये कहा था आजम खान ने
आजम खान
- फोटो : File photo
गत 27 जून को यूपी के रामपुर में सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आजम खान ने बयान दिया कि हिंदुस्तान छह दशक के बाद अपने रास्ते से हट रहा है।
उन्होंने कहा था कि हिन्दुस्तान के सियासतजदां बैलेट के बजाए बुलेट का रास्ता अख्तियार करना चाहते है।अंजाम सामने है। कश्मीर, झारखंड, असम में औरतों ने फौजियों को मारा और महिला दहशतगर्द उनके प्राइवेट पार्ट काटकर ले गई। यह इतना बड़ा संदेश है कि जिस पर पुरे हिंंदुस्तान को शर्मिंदा होना चाहिए और सोचना चाहिए कि हम पूरी दुनियां को क्या मुंह दिखाएंगे।