{"_id":"58f4a2a74f1c1bb446470600","slug":"ajmer-dagah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमन का पैगाम देने वाली ख्वाजा साहब की दरगाह में छुरेबाजी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमन का पैगाम देने वाली ख्वाजा साहब की दरगाह में छुरेबाजी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 17 Apr 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
हमले में घायल जोएब चिश्ती
- फोटो : amar ujala
विश्व को अमन का पैगाम देने वाली प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में सोमवार को खादिमों में चाकू चल गए। आपसी रंजिश के चलते हुए झगड़े में एक खदिम गंभीर रुप घायल हो गया।
ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में जहां हर कोई अमन—चैन मांगने आता है और उनकी दुआ खादिम करवाते हैं उन्हीं में से कुछ खादिमों ने दरगाह परिसर में जोएब चिश्ती नामक खादिम पर चाकूओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे जोएब लहुलूहान हो गया।
घायल जोएब चिश्ती को जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। दरगाह वृताधिकारी ओमप्रकाश मीणा ने पीड़ित जोएब के बयान दर्ज कर आरोपित अली अहमद, बख्तियार अहमद, सैयद नावेद चिश्ती, मौहम्मद हुसैन सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
थाना पुलिस के अनुसार घायल जोएब चिश्ती ने ताजिया शरीफ निकलने के दौरान आरोपितों पर चाकू से वार किया था। इसका दरगाह थाने में 224-16 मुकदमा भी दर्ज है। इस रंजिश के चलते जोएब को सबक सिखाने के लिए सोमवार को आरोपितों ने उस पर चाकूओं से वार किए। उधर, दरगाह परिसर में हुए इस घटनाक्रम से जायरीन भी सकते में हैं।