फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   After the last rites of Anandpal, the daughter's audio viral

आनंदपाल के अंतिम संस्कार के बाद बेटी का कथित आॅडियो वायरल, ये है इसमें...

Fri, 14 Jul 2017 03:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 14 Jul 2017 03:11 PM IST
विज्ञापन
After the last rites of Anandpal, the daughter's audio viral
आनंदपाल के अंतिम संस्कार में शामिल लोग - फोटो : amar ujala
गैंगस्टर आनंदपाल के पैतृक गांव सांवराद में कर्फ्यू आज तीसरे दिन भी जारी रहा। इस बीच आनंदपाल की बेटी का कथित आॅडियो वायरल हो रहा है जिसमें आनंदपाल सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर सवाल उठाए गए है।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि पुलिस एनकाउंटर में 20 दिन पहले मारे गए आनंदपाल सिंह का अंतिम संस्कार पुलिस और प्रशासन ने कल शाम करा दिया था। एहतियात के तौर पर सांवराद में कर्फ्यू जारी है। उधर, अंतिम संस्कार के बाद देर शाम सोशल मीडिया पर एक आॅडियो वायरल हुआ। ये आॅडियो क्लिप आनंदपाल की बड़ी बेटी चीनू का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसमें अंतिम संस्कार को लेकर पुलिस के रवैये का जिक्र किया है। आॅडियो के अनुसार पुलिस ने उसकी दादी, मम्मी, बहन, भाई और बुआ को धक्का देकर कमरे में बंद कर दिया गया। इस दौरान उनके साथ हाथापाई की गई। इसके बाद पुलिसवाले आनंदपाल की बॉडी को ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। उसका कहना है कि अंतिम संस्कार के लिए उसकी, बहन और भाई की कोई सहमति नहीं ली गई। इस आॅडियो में सवाल उठाया कि... तो फिर किस की सहमति है? साथ ही रात को अंतिम संस्कार करने का कौन सा समय होता है? पुलिस सूरज डूबने के बाद रात को अंतिम संस्कार करने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अंतिम संस्कार की कार्रवाई शुरू की.......

After the last rites of Anandpal, the daughter's audio viral
अमर उजाला - फोटो : File photo
12 जुलाई को देर शाम सांवराद में उपद्रव होने के बाद गुरुवार दोपहर को पुलिस प्रशासन ने मानवाधिकार आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिस को तामिल कराया। इसके बाद अंतिम संस्कार की कार्रवाई शुरू की थी।

दाह संस्कार के दौरान सांवराद गांव में लगे कर्फ्यू में एक घंटे की ढील दी गई। जिससे कुछ गिने चुने ​रिश्तेदार और ग्रामीण अंतिम संस्कार में शरीक हुए। इस दौरान आनंदपाल के शव को मुखाग्नि उनके बेटे द्वारा नहीं दी गई। तब आनंदपाल के ममेरे भाई रणवीर ने मुखाग्नि दी।

आनंदपाल के दाह संस्कार के बाद पुलिस व प्रशासन के साथ सरकार ने राहत की सांस ली। गौरतलब है कि करीब 21 माह पहले परबतसर, नागौर में पुलिस हिरासत से भाग निकले आनंदपाल का एसओजी पुलिस टीम ने 24 जून की रात को चुरु के मालासर में एनकाउंटर कर मार गिराया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed