फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   AEN and its driver in Bikaner arrested for taking bribe of Rs 50,000

बीकानेर में एईएन और उसका ड्राइवर 50 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

Thu, 13 Apr 2017 07:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 13 Apr 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
AEN and its driver in Bikaner arrested for taking bribe of Rs 50,000
demo pic - फोटो : अमर उजाला
बीकानेर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एईएन और उसके ड्राइवर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसीबी के एडिशनल एसपी रजनीश पूनियां ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विजय सिंह व ड्राइवर हनीफ खांं है। आरोपियों के खिलाफ चक 5 बीएम, तहसील पूगल निवासी राजीव कुमार जाट ने एसीबी में 5 अप्रैल को शिकायत दी थी। जिसमें बताया कि बज्जू निवासी उनके मौसाजी सुरेंद्र कुमार का चक 5 बीएम में खेत है। जिसमें थ्री फेज कनेक्शन था। जोधपुर डिस्कॉम ने जनवरी 2015 में कनेक्शन काटकर वीसीआर भर दी। इसका पता दिसंबर 2016 में चला।
विज्ञापन


जब सुरेंद्र कुमार और परिवादी राजीव कुमार जाट ने खाजूवाला पहुंचकर एईएन विजय सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने अवैध कृषि कनेक्शन दिलवाने और फसल पकने तक कार्रवाई नहीं करने की एवज में 50 हजार रुपए मांगे। यह रुपए ड्राइवर हनीफ खां को देने को कहा। शिकायत का सत्यापन होने पर एसीबी टीम ने परिवादी राजीव कुमार को रिश्वत की रकम देकर गुरुवार को एईएन विजय सिंह के पास भेजा। जहां रिश्वत की रकम लेते ही एसीबी ने आरोपी एईएन विजय सिंह और ड्राइवर हनीफ खां को दबोच लिया। उनसे रिश्वत की रकम 50 हजार रुपए बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed