{"_id":"58ef6ad74f1c1ba368cf8640","slug":"aen-and-its-driver-in-bikaner-arrested-for-taking-bribe-of-rs-50-000","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकानेर में एईएन और उसका ड्राइवर 50 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीकानेर में एईएन और उसका ड्राइवर 50 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 13 Apr 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकानेर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एईएन और उसके ड्राइवर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी के एडिशनल एसपी रजनीश पूनियां ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विजय सिंह व ड्राइवर हनीफ खांं है। आरोपियों के खिलाफ चक 5 बीएम, तहसील पूगल निवासी राजीव कुमार जाट ने एसीबी में 5 अप्रैल को शिकायत दी थी। जिसमें बताया कि बज्जू निवासी उनके मौसाजी सुरेंद्र कुमार का चक 5 बीएम में खेत है। जिसमें थ्री फेज कनेक्शन था। जोधपुर डिस्कॉम ने जनवरी 2015 में कनेक्शन काटकर वीसीआर भर दी। इसका पता दिसंबर 2016 में चला।
जब सुरेंद्र कुमार और परिवादी राजीव कुमार जाट ने खाजूवाला पहुंचकर एईएन विजय सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने अवैध कृषि कनेक्शन दिलवाने और फसल पकने तक कार्रवाई नहीं करने की एवज में 50 हजार रुपए मांगे। यह रुपए ड्राइवर हनीफ खां को देने को कहा। शिकायत का सत्यापन होने पर एसीबी टीम ने परिवादी राजीव कुमार को रिश्वत की रकम देकर गुरुवार को एईएन विजय सिंह के पास भेजा। जहां रिश्वत की रकम लेते ही एसीबी ने आरोपी एईएन विजय सिंह और ड्राइवर हनीफ खां को दबोच लिया। उनसे रिश्वत की रकम 50 हजार रुपए बरामद कर ली।