{"_id":"59f1e3f84f1c1bd1538b9440","slug":"a-udc-trap-by-acb-taking-bribe-in-baran-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"52 हजार का बिल पास करने ली 2500 की रिश्वत, पकड़ा गया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
52 हजार का बिल पास करने ली 2500 की रिश्वत, पकड़ा गया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 26 Oct 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
bribe
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम एक्शन में है। पिछले दिनों से चल रही ताबड़तोड़ कार्रवाई के बीच आज एक बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह रिश्वत एक ठेकेदार का 52 हजार रुपए का बिल पास करने की एवज में ली जा रही थी। लेकिन इससे पहले ही वरिष्ठ लिपिक एसीबी के हत्थे चढ़ गया। एसीबी की यह कार्रवाई बारां जिले में की गई।
एएसपी राजेंद्र सिंह गोगावत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हुसैन सैयद निवासी बापू नगर, कुन्हाड़ी जिला कोटा का है। वह कार्यालय अधिशासी अभियंता जल संसाधन विभाग, छबड़ा में वरिष्ठ लिपिक है। उसके खिलाफ गांव तूमड़ा, छीपाबड़ौद जिला बारां के रहने वाले अमृतलाल मीणा ने एसीबी में 9 अक्टूबर को शिकायत दर्ज करवाई थी।
जिसमें बताया कि विभाग में करवाए गए काम का 52 हजार रुपए का बिल पास करने और अमानत राशि लौटाने की एवज में आरोपी हुसैन सैयद 2500 रुपए की रिश्वत मांग रहा है। इस पर इंस्पेक्टर ज्ञानचंद मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने ट्र्रेप रचा। आज आरोपी हुसैन सैयद को परिवादी अमृतलाल से 2500 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।