फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A student of class VIII in Ajmer, hanging himself

मामा के घर फंदे पर झूल गया आठवीं का छात्र

Thu, 22 Jun 2017 05:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 22 Jun 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
A student of class VIII in Ajmer, hanging himself
आत्महत्या - फोटो : Demo pic
अजमेर जिले के गंज थाना क्षेत्र में आठवीं कक्षा के एक छात्र ने अपने मामा के घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


गंज थाना पुलिस के मुताबिक हाथीखेड़ा निवासी रतन सिंह का 14 वर्षीय भांजा विक्रम सिंह उसके पास ही रहकर पढ़ाई करता था। गुरुवार को विक्रम अपने कमरे में चला गया और कमरा बंद कर लिया। इसके बाद उसने अपने शर्ट का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन


उधर, काफी देर तक विक्रम सिंह कमरे से बाहर नहीं आया। तब परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब नहीं मिला तब खिड़की से झांककर देखा तो विक्रम फंदे पर लटका नजर आया। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर विक्रम सिंह को नीचे उतारा। फिर उसे जेएलएन अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मौके से कोई सुसाईड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर कारणों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed