फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A police sub inspector arrested by acb taking bribe in baran

एफआर लगाने की एवज में मांगी 1 लाख की रिश्वत, थानेदार गिरफ्तार

Wed, 02 Aug 2017 05:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 02 Aug 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
A police sub inspector arrested by acb taking bribe in baran
रिश्वतखोर थानेदार गिरफ्तार - फोटो : am
धोखाधड़ी के एक मुकदमे में एफआर लगाने की एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत मांगने वाले एक सबइंस्पेक्टर को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी थानेदार को उस वक्त पकड़ा जब उसने परिवादी से बीस हजार रुपए की रिश्वत ली।
विज्ञापन


एडिशनल एसपी राजेंद्र सिंह गोगावत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गोपाल गुर्जर उम्र 57 साल, बड़बेली, मंडावर, झालावाड़ का रहने वाला है। वह बारां जिले के कोतवाली थाने में सबइंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। उसके खिलाफ तेल फैक्ट्री, बारां निवासी शिवनारायण ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि इस वर्ष कोतवाली थाने में धोखाधड़ी व गबन का एक मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें एफआर लगाने की एवज में आरोपी गोपाल लाल परिवादी शिवनारायण से एक लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा था। इसकी एक किश्त के रुप में 20 हजार रुपए मांगे।
विज्ञापन


शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी बारां जिले की टीम ने ट्रेप की कार्रवाई रची। आज परिवादी शिवनारायण रिश्वत की रकम 20 हजार रुपए लेकर सबइंस्पेक्टर गोपाल लाल गुर्जर के पास पहुंचा। जहां उसने रिश्वत लेकर अपने पास रख लिए। तभी ईशारा मिलने पर एसीबी की टीम ने थानेदार गोपाललाल को गिरफ्तार कर लिया। उससे रिश्वत बरामद कर ली। अब मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed