फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A mother killed her second daughter because she wish for son

चाहा था बेटा पर हो गई बेटी, फिर मां ने मासूम बेटी के साथ किया खौफनाक सलूक

Tue, 05 Sep 2017 02:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 05 Sep 2017 02:55 PM IST
विज्ञापन
A mother killed her second daughter because she wish for son
बेटी की हत्या - फोटो : Demo pic
पहली बेटी के जन्म के बाद इस मां की चाहत थी कि अब उसके बेटा जन्म लें, लेकिन किस्मत ने फिर इस मां को कोख में दूसरी बेटी दे दी। 11 दिन पहले बेटी के जन्म से परेशान इस मां ने निर्दयता पूर्वक अपनी दुधमुंही बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


देर शाम को मामला पुलिस तक पहुंचा तब सख्ती के आगे महिला टूट गई और उसने बेटी की हत्या का गुनाह कबूल कर लिया। यह मामला है राजस्थान में चुरु जिले का। जहां सिधमुख थाना क्षेत्र में दुमकी गांव में रहने वाले सतवीर सिंह ने हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया।
विज्ञापन


जिसमें बताया कि वह सोमवार दोपहर को पत्नी के साथ खेत पर गया था। घर पर उनकी बेटी सुमन व छोटे बेटे मुकेश की पत्नी पूनम थी। पूनम ने हाल ही में 25 अगस्त को ही एक बेटी को जन्म दिया था। वह कुछ दिनों पहले ही डिलीवरी के बाद घर आई थी। तब से...... 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बार फिर से बेटी हो गई, तब से ही वह..

A mother killed her second daughter because she wish for son
नवजात का जन्म - फोटो : सांकेतिक चित्र
सतवीर सिंह की बेटी सुमन ही अपनी भाभी पूनम व नन्हीं दूधमुंही भतीजी की देखभाल में लगी हुई थी। जानकारी में सामने आया कि कल शाम को सुमन किसी काम से घर से बाहर गई तभी मौका पाकर पूनम ने 11 दिन की मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।

तभी पूनम की ननद सुमन घर पहुंच गई तो उसने भाभी को ऐसा करते देख लिया। सुमन ने बच्ची को संभाला तो वह दम तोड़ चुकी थी। तब सुमन ने हंगामा खड़ा कर दिया और अपने परिजनों को वाकये की जानकारी दी। परिजनों ने पूनम से बच्ची की मौत के बारे में पूछा तो वह इंकार करती रही।

इसके बाद देर शाम तक मामला स्थानीय पु​लिस तक पहुंचा। तब मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मां पूनम को हिरासत में लिया। साथ ही, बच्ची का शव अस्पताल में मोर्चरी पहुंचाया। पूछताछ में पूनम ने गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसे बेटा चाहिए था, लेकिन दूसरी बार फिर से उसके बेटी हो गई। तब से ही वह खुश नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed