फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   a man who murder her live in partner in jaipur

यह रही वजह जिससे प्रेमी ने लिव इन प्रेमिका की हत्या कर केरोसिन से जला डाला 

Wed, 05 Apr 2017 06:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 05 Apr 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
a man who murder her live in partner in jaipur
demo pic - फोटो : अमर उजाला
जयपुर के मुहाना इलाके में मंगलवार को प्रेमी ने ही लिव इन रिलेशनशिप में रह रही प्रेमिका की पहले गला घोंटकर हत्या की और फिर प्रेम संबंध उजागर नहीं होने तथा प्रेमिका की हत्या के बाद पहचान नहीं हो सके इसलिए उसके चेहरे पर केरोसिन डालकर जला दिया। वारदात के महज 24 घंटे के भीतर ही जयपुर पुलिस ने हत्या का खुलासा कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मूल रुप से यूपी निवासी आरोपी नीरज सिंह है। वह मुहाना में पत्नी के साथ किराए से रहता है। मुहाना में रामपुरा रोड स्थित मारु की ढाणी के समीप नाथूराम चौधरी की सिलाई फैक्ट्री है। जिसमें आरोपी नीरज कर्मचारी है। इस फैक्ट्री का आधा हिस्सा नाथूराम ने किसी अन्य व्यक्ति को किराए पर दे रखा है, जिसमें दो खाली कमरे है। इन्हीं कमरों में नीरज ने प्रोमिला बर्मन की हत्या कर चेहरे को जला दिया।
विज्ञापन


डीसीपी मनीष अग्रवाल के मुताबिक करीब तीन साल पहले नीरज सिंह का सिलाई का कारखाना था। जहां प्रोमिला उसके कारखाने में नौकरी करने लगी। यहीं से नीरज व प्रोमिला में नजदीकियां बनी। वे लिव इन पार्टनर बनकर रहने लगे। शारीरिक संबंध होने से करीब मई, 2015 में प्रोमिला ने एक बेटी को जन्म दिया। वहीं, दूसरी तरफ नीरज की वर्ष 2009 में वंदना धानका से शादी हो चुकी थी। जिससे उनके कोई संतान नहीं हुई। करीब दो माह पहले ही नीरज की पहली पत्नी वंदना ने अपने देवर की बेटी को गोद ले लिया। जब इसका पता नीरज की लिव इन पार्टनर प्रोमिला को पता चला तो उसने एतराज जताया और झगड़ा करने लगी। नीरज पत्नी व प्रेमिका को अलग अलग मकान में रखता। हाल ही में उसकी पत्नी वंदना को भी अवैध संबंधों व उससे बच्ची पैदा होने का पता चला तब उसने भी नाराजगी जताई। इससे गृह क्लेश में आकर नीरज सिंह ने प्रोमिला की हत्या का मन बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉग बार—बार उसी फैक्ट्री की तरफ जा रहे थे इससे संदेह हुआ

a man who murder her live in partner in jaipur
arrest accused in murder - फोटो : Vishnu Sharma
मंगलवार सुबह नीरज का प्रोमिला से झगड़ा हो गया। लेकिन वह कारखाने पर आ गया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे प्रोमिला भी कारखाने के पीछे खाली कमरे में पहुंच गई। वहां बच्ची के भविष्य को लेकर और पहली पत्नी द्वारा बच्ची गोद लेने को लेकर झगड़ा हुआ तो गुस्साए नीरज सिंह ने उर्मिला का सिर दीवार से भिड़ा दिया। इसके बाद चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर उसकी पहचान नहीं हो। इसके चलते कपड़े और कागजे के गत्ते की कतरनों को लाकर ज्वलनशील पदार्थ से उसका चेहरा जला दिया। आग की लपटें तेज होने पर व​ह भाग गया। इसके बाद नजदीक फैक्ट्री में मौजूद कारीगरों ने आग लगने की सूचना पुलिस व दमकल को दी। 

हत्या का पता चलने पर डीसीपी साउथ मनीष अग्रवाल, एडिशनल डीसीपी योगेश अग्रवाल, एसीपी मानसरोवर देशराज यादव व थानाप्रभारी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने पड़ताल शुरु की। मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची। तब डॉग बार—बार उसी फैक्ट्री की तरफ जा रहे थे। इससे संदेह होने पर पुलिस ने फैक्ट्री के कर्मचारियों से पूछताछ शुरु की। इनमें आरोपी नीरज भी शामिल था। सख्ती करने पर वह टूट गया और वारदात की सच्चाई बयां कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed