{"_id":"59de23374f1c1b59678b54b0","slug":"a-man-murderd-of-her-beloved-in-live-in-relationship","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी भाभी बनी प्रेमिका, लिव इन रिलेशन में इश्क का हुआ दर्दनाक अंत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी भाभी बनी प्रेमिका, लिव इन रिलेशन में इश्क का हुआ दर्दनाक अंत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 11 Oct 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
भावना का फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोस में रहने वाली एक विवाहिता से अविवाहित युवक की मुलाकात प्यार में बदल गई। संबंध और गहरे हुए तो लिव इन रिलेशनशिव में रहना शुरू हुआ और शारीरिक संबंध बन गए।
बताया जा रहा है कि विवाहिता प्रेमिका ने युवक पर शादी का दबाव बनाया और उसके इंकार करने पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने की धमकी दी। तब परेशान प्रेमी ने प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद वह उसके एक मासूम बेटे को लेकर फरार हो गया। लेकिन, फरारी के वक्त एक्सीडेंट में प्रेमी ने पैर का पंजा खो दिया तो परिचित दोस्त को हकीकत बयां कर दी और फिर मामला पुलिस तक पहुंचा। यह सनसनीखेज मामला है राजधानी जयपुर के करधनी थाना इलाके का।

छुटकारा पाने के लिए हत्या की साजिश रची
कमरे में पड़ा भावना का शव
- फोटो : Amar Ujala
डीसीपी अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महीप सिंह राठौड़ है। वह एक निजी कंपनी में मैनेजर है तथा करधनी के शिवनगर में एक फ्लैट में रहता है। पड़ोस में यूपी निवासी भावना तिवाड़ी अपने इकलौते बेटे के साथ एक फ्लैट में किराये से रहती थी। वह पति अनिल शर्मा से अलग रह रही थी। पड़ोस में रहने से भावना और महीप सिंह के बीच अक्सर मुलाकातें होने लगी और फिर नजदीकियां बढ़ी तो दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे।
यहां उनके बीच शारीरिक संबंध भी बन गए। पुलिस के मुताबिक महीप ने भावना व उसके बेटे को 1 अक्टूबर को गणेश नगर में मकान किराये पर दिलाया था। पिछले कुछ दिनों से भावना ने महीप पर शादी करने का दबाव डालना शुरु कर दिया, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ तो दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाने की धमकियां दी।
इससे महीप ने छुटकारा पाने के लिए हत्या की साजिश रची और रविवार को मासूम बच्चे को बाहर खेलने भेज दिया। इसके बाद महीप ने भावना की गला रेतकर हत्या कर दी। उसके सिर में भी चोटें आई। बताया जा रहा है कि हत्या से पहले उनके बीच संघर्ष भी हुआ। वारदात के बाद महीप सिंह भावना के बेटे को लेकर पाली भाग गया।

परिचित को आपबीती बताकर हत्या की बात कबूली
अस्पताल में भर्ती महीप सिंह
- फोटो : Amar Ujala
पुलिस के मुताबिक पाली जिले में फालना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से महीप के पैर का पंजा कट गया था। जीआरपी थाना पुलिस ने उसे पाली हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां से उसे उपचार के लिए जोधपुर में रैफर कर दिया। वहीं, महीप ने हॉस्पिटल में मिलने आए एक परिचित को आपबीती बताकर हत्या की बात कबूल की। तब दोस्त ने पुलिस को सूचना दे दी।
पाली पुलिस की सूचना पर करधनी थाना पुलिस गणेश नगर स्थित मकान पर पहुंची। जहां एक कमरे में पलंग पर भावना की लाश पड़ी थी। वहां काफी दुर्गंध थी। हत्या की खबर से कॉलोनीवासियों में सनसनी मच गई।पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। भावना के परिजनों को सूचना कर दी है। उनके आने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं, महीप सिंह को पुलिस ने हिरातस में ले लिया है।