फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   a major accident in kanota jaipur four children death

पहाड़ी से मौत बनकर उतरी ट्रेक्टर ट्रॉली, लील गई चार मासूमों की जिंदगी

Thu, 06 Apr 2017 09:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 06 Apr 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
a major accident in kanota jaipur four children death
हादसा - फोटो : अमर उजाला
जयपुर—आगरा हाइवे पर कानोता थाना इलाके में बुधवार शाम को एक दर्दनाक हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई। इसके अलावा छह जने घायल हो गए। हादसा नायला से करीब छह किलोमीटर दूर झोलगांव में हुआ। जहां सवामणी कर एक परिवार के लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठकर घर लौट रहे थे। पहाड़ी से काफी नीचे तक आ गए। तभी सन्तुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर ट्रॉली पलटकर नीचे आ गिरी। मृतकों की उम्र करीब 10 से 12 साल बताई जा रही है। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर कानोता थाना पुलिस और आसपास रहने वाले लोग मदद में जुटे और मृत बच्चों और दुर्घटना में हुए घायलों को जयपुर के एसएमएस पहुंचाया। जहां उपचार चल रहा है। मृतकों के नाम कृष्णा मीणा, कविता मीणा व उसका भाई आयुष तथा नंदलाल मीणा की बेटी स्वरुपी होने की जानकारी है। पुलिस के अनुसार कानोता में घाटा बैनाड़ा में रहने वाले एक परिवार ने झोलगांव में पहाड़ी पर बने एक मंदिर में सवामणी रखी थी।
विज्ञापन


शाम को परिवार के लोग कार्यक्रम पूरा कर ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठकर घर लौट रहे थे। तभी पहाड़ी से उतरते संतुलन बिगड़ने से ट्रॉली पलट गई। जिससे ट्रॉली में सवार महिला—पुरुष और उनके बच्चों की चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और मदद में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed