फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A little baby child of attempt to misbehave, accused arrest in jaipur

ढाई साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, पीछा कर आरोपी को दबोचा

Wed, 14 Jun 2017 01:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 14 Jun 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
A little baby child of attempt to misbehave, accused arrest in jaipur
दुष्कर्म का प्रयास - फोटो : demo pic
जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में मंगलवार रात को ढाई साल की मासूम बच्ची से एक युवक द्वारा दुष्कर्म का प्रयास करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पकड़े जाने के डर से आरोपी बचकर भाग निकला था। जिसे लोगों ने करीब पांच किलोमीटर दूरी तक पीछा कर धरदबोचा और ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस को सौंप दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। इस संबंध में बच्ची की मां ने पोस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


थानाप्रभारी नरेश मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी छोटू सिंह उम्र 19 साल है। वह मध्यप्रदेश में उमरिया जिले के विलासपुर का रहने वाला है। यहां ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आमागढ़ की पहाड़ी के तले पर्वत कॉलोनी में रहता है। ढाई साल की मासूम बच्ची की मां ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनके मकान मालिक के बेटे विजय ने कल रात करीब साढ़े नौ बजे बच्चों के बारे में पूछा तब मां ने घर के आसपास ही खेलने की बात कही। इसके बाद विजय ने कहा कि पड़ौस में भूरी देवी के मकान से बच्चों के रोने की आवाज आ रही है। इस पर बच्चों की मां और मकान मालिक का बेटा विजय पड़ौस के मकान में गए।
विज्ञापन


जहां किराएदार छोटू सिंह के मकान में ढाई साल की मासूम बच्ची और उसका पांच वर्षीय भाई रोते बिलखते नजर आए। वहीं, आरोपी छोटू सिंह अपने कपड़े खोले हुए था और बच्ची व भाई से गलत हरकतें करवाता नजर आया। यह संदिग्ध हालत देखकर बच्ची की मां सन्न रह गई। उन्होंने छोटू सिंह को पकड़ने का प्रयास किया तो वह भाग निकला। हंगामा होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में, पीछा कर छोटू सिंह को धरदबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed