{"_id":"5940fd74866419705d8b4975","slug":"a-hardcore-and-two-inmate-badmash-arrest-in-bharatpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरतपुर में एक हार्डकोर एवं दो ईनामी बदमाश गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भरतपुर में एक हार्डकोर एवं दो ईनामी बदमाश गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 14 Jun 2017 02:50 PM IST
विज्ञापन
भरतपुर में बदमाश गिरफ्तार
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरतपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई कर मंगलवार शाम को एक हार्डकोर व दो ईनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आपराधिक वारदातों में फरार इन बदमाशों की तलाश पुलिस को लंबे अरसे से थी।
पुलिस अधीक्षक भरतपुर अनिल कुमार टांक ने बताया कि दो हजार का ईनामी गिरफ्तार आरोपी अफसर खान उर्फ अप्पा उर्फ हप्पा मेव उम्र 26 साल निवासी बड़ावास बूटोली थाना लक्ष्मणगढ़ जिला अलवर का रहने वाला है। उसके खिलाफ थाना जुरहरा में मुकदमा दर्ज था। जिसमें अफसर खान पिछले तीन साल से फरार चल रहा था। उसे पहाड़ी थानाप्रभारी मुकेश कुमार की टीम ने गिरफ्तार किया है।
इसी तरह, दूसरा गिरफ्तार आरोपी ईसा मोहम्मद मेव उम्र 35 साल है। वह गांव जुरहड़ी का रहने वाला है तथा थाना जुरहरा में दर्ज केस में 10 साल से फरार चल रहा था। वहीं, थाना कामां में हत्या के प्रकरण में आजीवन कारावास की सजा होने के बाद से पिछले 16 साल से फरार चल रहा था। एसपी भरतपुर ने ईसा मोहम्मद पर एक हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था। जिसे जुरहरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसपी अनिल टांक के मुताबिक गिरफ्तार हार्डकोर अपराधी फकरू उर्फ कन्जा मेव उम्र 30 साल निवासी दौसरस थाना गोवर्धन जिला मथुरा उत्तरप्रदेश का है। उसे पहाड़ी थानाप्रभारी मुकेश कुमार की टीम ने गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पुलिस ने अवैध देशी कट्टा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस बरामद किये है। आरोपी फकरु थाना गोवर्धन का हार्डकोर व वांछित अपराधी है। थाना गोवर्धन में फकरु के खिलाफ हत्या व हत्या का प्रयास के चार से ज्यादा मुकदमे दर्ज है। वह पिछले 5 साल से गोवर्धन थाना के प्रकरणों में फरार चल रहा था।