फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   a couple arrested in a fraud case by jaipur police

महिला मित्र के जरिए जाल बिछाकर पकड़ा ठगी का यह मास्टर माइंड

Fri, 07 Apr 2017 07:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 07 Apr 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
a couple arrested in a fraud case by jaipur police
मास्टरमाइंड दंपत्ति - फोटो : Vishnu Sharma
जयपुर में एक व्यवसायी से अस्पताल में निवेश करवाने के बहाने 20 लाख रुपए की ठगी कर फरार हुए मास्टरमाइंड दंपत्ति को पुलिस ने शुक्रवार को विशाखापत्तनम से गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ मोतीडूंगरी थाने व जवाहर नगर थाने में ठगी के केस दर्ज है। आरोपी मास्टरमाइंड सत्येन रॉय और उसकी पत्नी संतना रॉय को पकड़ने के लिए जयपुर कमिश्नरेट की जवाहर नगर थाना पुलिस ने उनकी महिला मित्र के जरिए जाल बिछाया था।
विज्ञापन


डीसीपी पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि पश्चिम बंगाल निवासी आरोपी सत्येन रॉय व उसकी पत्नी संतना रॉय है। उनके खिलाफ राजापार्क निवासी रामप्रसाद शर्मा ने जवाहर नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि उनकी ट्रेवल्स कैफे के नाम से फर्म है। वर्ष 2015 में आरोपी सत्येन रॉय और उसकी पत्नी ने रामप्रसाद से मुलाकात की थी। बातचीत में आरोपी दंपत्ति ने बताया कि उनका पत्रकार कॉलोनी महावीर नगर में शिवांश अस्पताल है। जिसके वे लोग डायरेक्टर है।
विज्ञापन

कॉल ​डिटेल में सत्येन की पत्नी संतना रॉय का मोबाइल नंबर मिला

a couple arrested in a fraud case by jaipur police
Arrest - फोटो : Demo pic
तब आरोपियों ने पीड़ित रामप्रसाद को अस्पताल में 30 प्रतिशत की भागीदारी के नाम पर पार्टनरशिप की बात कही। आरोपियों के झांसे में आकर रामप्रसाद ने डीड साइन कर दी और जून, 2015 में 20 लाख रुपए आरोपी दंपत्ति को दे दिए। इसके करीब तीन माह बाद सत्येन व उसकी पत्नी अस्पताल बंद कर भाग गए। इससे पहले ​रामप्रसाद के एयर टिकट, होटल बुकिंग, व टैक्सी बुकिंग की एवज में आरोपियों द्वारा दिए 18 लाख 5 हजार के भुगतान के चैक भी बाउंस हो गया। तब रामप्रसाद ने शिकायत दर्ज करवाई।

थानाप्रभारी जितेंद्र गंगवानी ने बताया कि मुकदमे में आरोपी सत्येन को मार्च 2016 में पुलिस ने सत्येन को गोरेगांव, मुंबई से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया। जहां से वह जमानत पर फरार हो गया। तब उसका गिरफ्तारी वारंट भी निकल गया। तब से आरोपी दंपत्ति का पता नहीं चला। इसके लिए पुलिस ने सत्येन की कॉल डिटेल निकलवाई। जिसमें उसकी महिला मित्र के नंबर हाथ लगे। उसे विश्वास में लेकर सत्येन के नए मोबाइल नंबर मिले।

उनकी कॉल ​डिटेल निकलवाई जिसमें सत्येन की पत्नी संतना रॉय का मोबाइल नंबर मिला। जो दो माह पहले उसने लिया था। इसके बाद एएसआई भवानी सिंह, कांस्टेबल राजपाल व महिला कांस्टेबल मनराज की टीम ने दंपत्ति को विशाखापत्तनम से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed