{"_id":"592a932f4f1c1bef14bda89c","slug":"a-bike-rider-got-death-in-a-road-accident-at-jaipur-agra-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर बाइक को टक्कर मार युवक को रोंदते हुए निकल गया ट्रैलर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे पर बाइक को टक्कर मार युवक को रोंदते हुए निकल गया ट्रैलर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 28 May 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर में आगरा रोड पर शनिवार देर रात को तेज रफ्तार ट्रैलर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा बाइक सवार दो अन्य लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रैलर भगाकर ले गया। बताया जा रहा है कि जिन युवकों के चोटें आई उन्होंने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था।
हादसे के बाद मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। तब कानोता थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उठवाकर मोर्चरी और घायलों को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान यातायात भी बाधित रहा। पुलिस के अनुसार देर रात करीब पौने बारह बजे आगरा रोड पर माली की कोठी स्थित पेट्रोल पम्प के सामने तेज रफ्तार ट्रैलर ने बाइक को टक्कर मार दी और बाइक चालक युवक को रौंदते हुए गुजर गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे में बाइक बुरी तरह से चकनाचूर हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रैलर चालक की तलाश शुरू कर दी है।