{"_id":"596365dd4f1c1b450a8b46e4","slug":"85-lakh-mercedes-benz-car-stolen-from-pune-car-caught-in-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुणे से चुराई 85 लाख की मर्सिडीज कार, राजस्थान में बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुणे से चुराई 85 लाख की मर्सिडीज कार, राजस्थान में बरामद
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 10 Jul 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी राजाराम जाट
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के पुणे से चुराई गई करीब 85 लाख रुपए की मर्सिडीज बैंज कार को राजस्थान में पुलिस ने बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। जो कि उसे बेचने के इरादे से लेकर जा रहा था।
यह लक्जरी कार पिछले साल वाहन चोर गैंग ने चुराई थी। तब से महाराष्ट्र पुलिस को इस कार और चोर गैंग की तलाश थी। पुलिस अधीक्षक पाली दीपक भार्गव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजाराम जाट उम्र 21 वर्ष है। वह गांव, कुड़ला, सदर जिला बाड़मेर का रहने वाला है। उसके कब्जे से करीब 85 लाख रुपए कीमत की मर्सिडीज बेंज कार जब्त की है। जिसे राजाराम ने अपने गिरोह के साथ मिलकर महाराष्ट्र के पूणे से चुराया था।
इसे बेचने की फिराक में पाली जिले से होकर गुजर रहा था। तभी नाकाबंदी के दौरान सुमेरपुर थाना पुलिस ने अणगोर में गाड़ी के साथ धरदबोचा। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि इस लग्जरी कार की चोरी के संबध में महाराष्ट्र के पुणे जिले में पिछले साल चर्तसुरंगी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया था।

कागजात मांगे तो सकपका गया
राजस्थान में पकड़ी गई मर्सिडीज बैंज कार
- फोटो : Amar Ujala
एडिशनल एसपी बाली अताउर्रहमान के मुताबिक मादक पदार्थों की तस्करी में अमूमन चोरी की लग्जरी गाड़ियों का उपयोग होता है। इसी धरपकड़ के लिए कल सुमेरपुर थानाधिकारी सुमेर सिंह राठौड़ द्वारा हाइवे पर नाकाबंदी की जा रही थी। तभी आरोपी राजाराम एक महंगी कार लेकर आता नजर आया। उसे रुकवाकर कागजात मांगे। तब वह सकपका गया।
संदेह होने पर थानाप्रभारी सुमेर सिंह और कांस्टेबल उम्मेद सिंह तथा रुपसिंह मीणा ने आरोपी राजाराम से गहनता से पूछताछ की तो कार पुणे से पिछले साल चुराने की वारदात का खुलासा किया। इस पर थानाप्रभारी ने राजाराम को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया। महाराष्ट्र पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।