फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   5 died in road accident in jodhpur

दर्दनाक हादसा, एमपी की कार टैंकर से भिड़ी, पांच की मौत

Fri, 11 Aug 2017 10:40 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 11 Aug 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
5 died in road accident in jodhpur
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
एक हादसे ने शुक्रवार सुबह एक साथ पांच जान ले ली। पांचों लोग मध्यप्रदेश (एमपी) के रहने वाले थे और रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


जोधपुर में आज सुबह एक कार एक तेल टैंकर के नीचे घुस गई। हादसा इतना भंयकर था कि मौके पर ही पांचों लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत से कार को टैंकर से अलग किया गया।

जानकारी के मुताबिक जोधपुर में बालेसर से होकर रामदेवरा जा रही एक कार जोधपुर में तेल टैंकर से जा भिड़ी। गाड़ी में बैठने वाले पांचों लोग मध्यप्रदेश के बताए जा रहे हैं। पांचों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंकर में फंसी कार को निकलवाया। एबुलेंस को बुलाया  गया। पांचों लोगों की मौकेपर ही मौत हो गई। शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस हादसे के कारण की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार  मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी एक परिवार के पांच लोग, जिसमें परिवार का मुखिया उसकी मां  पत्नी और दो बच्चे कार में सवार होकर  रामदेवरा दर्शन के लिए रवाना हुए थे। आज सुबह  बालेसर थाना क्षेत्र के आगोलाई गांव के पास पहुंचे थे। इस दरमियान  एक तेज रफ्तार तेल के टैंकर उनकी गाड़ी के ऊपर चढ़ा दिया और हादसे में कार पूरी तरह से  टैंकर के नीचे फस गई।  जिससे कार में सवार  एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद  एक ही परिवार के 5 लोगों के शवों को कार से बाहर निकाला  और मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed