फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   10-year-old boy was murdered

सुनसान में पड़ा था प्लास्टिक का कट्टा, खोला तो इस हाल में मिला बच्चा

Fri, 08 Sep 2017 01:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 08 Sep 2017 01:54 PM IST
विज्ञापन
10-year-old boy was murdered
बच्चे की हत्या - फोटो : Amar Ujala
प्रदेश की राजधानी में अज्ञात बदमाश ने महज 10 साल के एक बालक की हत्या कर दी। इसके बाद उसकी लाश को प्लास्टिक के कट्टे में डालकर फेंक दिया। देर शाम को लाश मिलने से सनसनी मच गई। आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को मौके से उठवाया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। यह मामला है राजधानी के भट्टाबस्ती थाना इलाके में स्वर्ण जयंती गार्डन का। जहां एक देर शाम को वाटर ट्रिटमेंट प्लांट के पास किसी व्यक्ति ने प्लास्टिक का एक कट्टा देखा।
विज्ञापन


जिसमें एक बच्चे का चेहरा नजर आया तो वह सकपका गया और आसपास के लोगों को सूचना दी। थोड़े ही देर में वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। तब भट्टाबस्ती थानाप्रभारी हरजीलाल यादव व एसीपी जगमोहन शर्मा समेत उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी की गई थी पिटाई, मिले ये निशान

10-year-old boy was murdered
हत्या - फोटो : Demo pic
प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि बच्चे के शरीर और सिर पर चोट के निशान बने हुए है। उसके हाथों में मिले निशान और हुलिए से ऐसा प्रतीत होता है कि संभवतया वह बिहार का हो और यहां किसी चूड़ी बनाने के कारखाने में बाल मजदूरी करता हो। संभवतया उसकी पहले पिटाई की गई।

फिर हत्या कर प्लास्टिक के कट्टे में स्वर्ण जयंती गार्डन में मिट्टी के टीलों में फेंक दिया गया। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाके में पूछताछ कर और गुमशुदगी के आधार बच्चे के शव की शिनाख्त में जुट गई है। किसी गलत ईरादे से बच्चे की हत्या करने से भी इंकार नहीं किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed