{"_id":"63d9fc44e3831402aa7b8d6f","slug":"crime-one-lakh-rupees-looted-in-atm-booth-from-woman-doing-saree-business-in-jaipur-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur Crime: ATM में पिस्टल दिखाकर साड़ी का बिजनेस करने वाली महिला से एक लाख की लूट, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur Crime: ATM में पिस्टल दिखाकर साड़ी का बिजनेस करने वाली महिला से एक लाख की लूट, मामला दर्ज
Wed, 01 Feb 2023 11:14 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 01 Feb 2023 11:14 AM IST
सार
राजस्थान के जयपुर में साड़ी का बिजनेस करने वाली महिला से एक लाख रुपये की लूट हुई है। एटीएम बूथ के अंदर पिस्टल दिखाकर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में खातीपुरा मोड़ स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से पर्सनल काम के लिए नारायणपुरी खातीपुरा निवासी निखत परवीन रुपये निकालने के लिए रूकीं। एटीएम बूथ में घुसकर मशीन से एक लाख रुपये निकाले।
विज्ञापन
इसी दौरान एक लड़का तेजी से एटीएम का गेट खोलकर अंदर बूथ में घुस आया और उसने पिस्टल निकालकर निखत परवीन पर तान दी। जान से मारने की धमकी देकर रुपये मांगे। पिस्टल के दम पर बदमाश निखत परवीन से एटीएम से निकाले एक लाख रुपये छीनकर ले गया।
विज्ञापन
वैशाली नगर थाने में अगले दिन पीड़िता ने घटनाक्रम बताते हुए मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने सूचना पर नाकाबंदी करवाई, लेकिन लुटेरे का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस एटीएमबूथ में लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगालने के साथ ही बदमाश की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
एसएचओ शिवनारायण ने बताया कि लूट की वारदात नारायणपुरी खातीपुरा निवासी निखत परवीन के साथ हुई। निखत परवीन का साड़ी का बिजनेस है। उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि 27 जनवरी की रात करीब 9:45 बजे वह देवर फरहान के साथ वैशाली गई थी। खातीपुरा मोड़ स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से पर्सनल काम के लिए रुपये निकालने के लिए रूके। एटीएम बूथ में घुसकर मशीन से एक लाख रुपये निकाले।