{"_id":"58c39e304f1c1b8322dc6dcb","slug":"credit-for-win-in-up-and-punjab-goes-two-leader-of-state","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी और पंजाब में जीत का श्रेय प्रदेश के इन दो दिग्गजों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी और पंजाब में जीत का श्रेय प्रदेश के इन दो दिग्गजों को
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 11 Mar 2017 01:43 PM IST
विज्ञापन
ओम प्रकाश माथुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जहां भाजपा ने विपक्षियों का सफाया कर दिया वहीं पंजाब में कांग्रेस ने बहुमत केे साथ वापसी की है। लेकिन इन दो राज्यों में जीतने वाली भाजपा और कांग्रेस की जीत के पीछे जिन दो नेताओं की प्रमुख भूमिका मानी जा रही है, वह राजस्थान से आते है। यूपी में चुनाव के मुख्य रणनीतिकारों में से एक राजस्थान के दिग्गज भाजपा नेता ओम प्रकाश माथुर रहे हैं। वहीं कांग्रेस की पंजाब में सत्ता वापसी के लिए अशोक गहलोत को श्रेय दिया जा रहा है।
ओम को जीत का श्रेय
राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर को भाजपा आलाकमान ने 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद ही यूपी का प्रभारी बनाया था। माथुर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का करीबी माना जाता है। माना जाता है कि यूपी भाजपा का अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को बनाने से लेकर टिकिट वितरण तक में सीधा रोल ओम प्रकाश माथुर का रहा है। माथुर इससे पूर्व गुजरात विधानसभा चुनाव में भी पार्टी के लिए अहम भूमिका अदा कर चुके है, जहां के लगातार तीन चुनाव में भाजपा विजयी रही और तीनों बार नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री रहे।
बढ़ेगा माथुर का कद
यूपी में भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभानेवाले ओम माथुर का कद अब राजस्थान की राजनीति में भी बढ़ना तय माना जा रहा है। हालांकि प्रदेश की राजनीति को समझने वाले कहते है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और ओम प्रकाश माथुर एक दूसरे के विरोधी है। इसलिए माथुर की प्रदेश में राह थोड़ी मुश्किल हो सकती है।

पंजाब में कांग्रेस की जीत में गहलोत का रहा अहम योगदान
अशोक गहलोत
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पंजाब चुनाव में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष थे। वहां टिकिट वितरण में उनका अहम योगदान था। माना जा रहा है कि पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह का मैनेजमेंट और गहलोत का अनुभव पंजाब में कांग्रेस को सत्ता दिलाने में कामयाब रहा है। गौरतलब है कि गहलोत गांधी परिवार के काफी करीबी माने जाते है। गहलोत राजस्थान के दो बार मुख्यमंत्री रहे हैं। हालांकि कांग्रेस आलाकमान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट को प्रदेश अध्यक्ष बनाया, जिससे लोग मान रहे हैं कि यदि अगले चुनाव में कांग्रेस आई तो राजस्थान में पायलट मुख्यमंत्री बनेंगे। गहलोत की राह कठिन रह सकती है।