फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   court sentenced lifetime imprisonment to 4 members of this notorious gang

इस कुख्यात गैंग के 4 सदस्यों को मिली आजीवन कारावास की सजा

Thu, 07 Sep 2017 07:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 07 Sep 2017 07:28 PM IST
विज्ञापन
court sentenced lifetime imprisonment to 4 members of this notorious gang
डेमो इमेज
अतिरिक्त सत्र न्यायालय क्रम-5 ने ज्वैलर के घर डकैती डालने और महिला की हत्या करने वाले पारदी गैंग के चार सदस्यों सूरज, दरबारसिंह, काला उर्फ काल्या और विक्रम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सजा के साथ ही अदालत ने प्रत्येक अभियुक्त पर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जबकि प्रकरण के एक आरोपी के खिलाफ बाल न्यायालय में प्रकरण लंबित है और एक आरोपी शहजादी फरार है। 
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक राजेश चौधरी ने बताया कि 16 सितंबर 2011 की सुबह करीब चार बजे अभियुक्त बजाज नगर थाना इलाके में रहने वाले ज्वैलर वीरेन्द्र गुप्ता के घर की खिड़की तोडक़र अंदर घुस गए। सबसे पहले अभियुक्तों ने अंदर सो रही वीरेन्द्र की मां रमा के सिर पर लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों से मारपीट कर करोड़ों रुपए की ज्वैलरी लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


घटना के बाद अभियुक्त सूरज को किसी अन्य प्रकरण में इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया जहां उसने इस घटना को कबूला। इस पर पुलिस ने अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में आरोप पत्र पेश किया। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 42 गवाहों के बयान दर्ज कराए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed