फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Corona data stolen from Sawai Man Singh Hospital

Jaipur: सवाई मान सिंह हॉस्पिटल में बड़ी चूक, अस्पताल से कोरोना का डाटा चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 31 Mar 2023 06:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 31 Mar 2023 06:00 PM IST
सार

जयपुर के एसएमएस अस्पताल में कोरोना से निपटने के लिए बनाई गई नई लैब से सामान चोरी हो गया। इस सामान में तीन लैपटॉप भी शामिल थे, जिनमें अब तक का कोरोना से जुड़ा संपूर्ण डाटा था।

विज्ञापन
Corona data stolen from Sawai Man Singh Hospital
एसएमएस अस्पताल जयपुर - फोटो : Social Media

विस्तार

देश में एक बार फिर से कोरोना ने अपनी रफ्तार बढ़ाई हुई है। रोजाना कोरोना जांच में लगातार केस बढ़ रहे हैं। कोरोना ने एक बार फिर से एक्टिव होकर देशभर में चिकित्सकों की चिंता बढ़ा दी है। इसको देखते हुए ही सभी राज्यों में एक बार फिर से कोरोना से लड़ने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी तैयारी के दौरान राजस्थान में एक गंभीर चूक सामने आई है। यहां जयपुर में स्थित एसएमएस अस्पताल में कोरोना का डाटा ही चोरी हो गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एसएमएस अस्पताल कोरोना को लेकर तैयारी की जा रही है। इसके लिए नई लैब बनाई जा रही थी। इस दौरान लैब शुरू होने से पहले ही लैब का सामान चोरी हो गया। इसमें तीन वो तीन लैपटॉप भी शामिल थे, जिनमें कोरोना से संबधित महत्वपूर्ण डाटा सुरक्षित रखा गया था। लैब के इंजार्च ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएमएस थाना पुलिस के अनुसार नई लैब के लिए दी गई जगह पर नई मशीनरी, जिनमें सीपीआर मशीन, जांच मशीनें और अन्य मशीनों को लगाया जा रहा था। इन मशीनों से चोरी हुए तीन लैपटॉप भी  शामिल थे। इन लैपटॉप में कोरोना से संबंधित डाटा और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां थीं। 29 मार्च को जब लैब खोली गई तो लैब में रखा सामान अस्त व्यस्त मिला। जांच की गई तो काफी सामान गायब था, जिनमें तीन लैपटॉप भी थे। जांच पड़ताल के बाद एसएमएस प्रशासन ने गुरुवार शाम इस बारे में एसएमएस थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed