{"_id":"596f44cb4f1c1bb61b8b469a","slug":"convocation-in-rtu-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोले राज्यपाल, जो टीचर अच्छी शिक्षा नहीं दे सकता उसे डूब मरना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोले राज्यपाल, जो टीचर अच्छी शिक्षा नहीं दे सकता उसे डूब मरना चाहिए
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 19 Jul 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज राज्यपाल ने यहां विश्वविद्यालय में डिग्रियां बांटने के दौरान कहा कि जो टीचर अच्छी शिक्षा नहीं दे सकता उसे डूब मरना चाहिए।
राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह आज राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। कोटा में स्थित विश्वविद्यालय के आॅडिटोरियम में आयोजित इस समारोह में 26 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और 5 छात्रों को पीएचडी की उपाधि से नवाजा गया। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि आज मेक इन इंडिया या विकास जैसे मुद्दों को कारगर बनाने के लिए इंजीनियर एवं उद्यमियों में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ कौशल विकास की भी आवश्यकता है।
इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि जो टीचर अच्छी शिक्षा नहीं दे सकता उसे डूब मरना चाहिए। राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा कि उन्होंने एक समाचार पढ़ा कि 23 में से 17 छात्राएं फेल हो गई। यदि यह सत्य बात है तो ऐसे टीचरों को डूब मरना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण और कष्टदायक बात है।
कार्यक्रम में कुल 36,698 डिग्रियां बांटी गई। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने भी छात्र—छात्राओं को बधाई दी। साथ ही, दीक्षांत समारोह में अपनाए जाने वाले भारतीय गणवेश को उच्च शिक्षा मंत्री ने सराहा।